ईरान ने अब खुले तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी हत्या की धमकी दे रहा है. इसका जीता जागता सबसे बड़ा उदाहरण है तेहरान में सड़कों के बीचोंबीच एक बड़ा बिलबोर्ड पर ट्रंप को ताबूत में लेटे हुए दिखाना. ये सब गतिविधियों से अब लगने लगा है कि मिडिल ईस्ट युद्ध अपने चरम सीमा पर पहुंचकर ही मानेगा. खुद ट्रंप ने भी कह दिया कि उनको मारने की साजिश ईरान रच रहा है.
ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है. जिसमें ट्रंप को ताबूत में लेटे हुए दिखाया गया है.
ईरान ने अब साफ संकेत देना शुरू कर दिया है कि वह बदला लेगा. ईरान के सुप्रीम कमांडर मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के शोकसभा के दिन भी साफ किया कि उनका देश बदला लिए बगैर नहीं मानेगा, और वह बदला होगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत.
दोनों देशों के सैन्य हमलों के बीच तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर में एक बड़ा सा बोर्ड लगाया गया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को एक खुले काले ताबूत के अंदर दिखाया गया. ईरान के सार्वजानिक रूप से ट्रंप को मारने की तस्वीर लगाने से युद्ध के और भड़कने की पूरी उम्मीद बन रही है.
होर्डिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति का शरीर एक खुले काले ताबूत से झांकता हुआ दिखाया गया है. आंखें और मुंह बंद हैं और उनके हाथ उभरे हुए पेट पर बंधी लाल टाई पर टिके हैं. काले ताबूत पर फारसी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ‘हम ट्रंप को मार डालेंगे’ जैसी धमकियां लिखी हुई हैं.
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिलबोर्ड पर लिखे गए संदेशों में पूर्व सु्प्रीम लीडर को शहीद बताया गया था और उसमें ‘मीनाब के बच्चों की याद में’ जैसे संदेश थे.
ईरान के एक अखबार ने अभी हाल ही में ईरान के किल लिस्ट की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम भी प्रमुखता से था. यह सब गतिविधियां दर्शाता है कि ईरान अमेरिका के दबाव में नहीं है और उसने आक्रामक रुख अपनाते हुए दोनों देशों के बीच युद्ध को और भड़कने की चेतावनी दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

