रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा दंत चिकित्सक डॉ. आयुष साहू (पुत्र डॉ. विपिन वैश्य एवं नीलम वैश्य) ने NEET MDS 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 10 प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में वे AIIMS दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. आयुष साहू ने अपनी स्नातक (UG) की पढ़ाई शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से पूरी की है। देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं प्रतिस्पर्धी स्नातकोत्तर दंत चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET MDS में शीर्ष 10 में स्थान हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का प्रमाण है।
डॉ. साहू की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गुरुजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास को दिया है।
उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों मेडिकल एवं डेंटल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि समर्पण, सतत प्रयास और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

