प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में छह-सात साल से रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । पुलिस को मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी मदद से पुलिस अब हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है । परिजनों के अनुसार, इसी साल 10 फरवरी को राहुल की शादी हुई थी, जिसके कुछ समय बाद से ही उसकी सास और पत्नी उस पर लगातार दबाव बना रही थी। 

READ MORE: NEET और CBSE विवाद: ग्वालियर में युवक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

परिजनों का आरोप है कि राहुल की सास उसे बेटी को तलाक देने के लिए मजबूर कर रही थी और ऐसा न करने पर जान से मारने, 5 लाख रुपये मांगने व करियर बर्बाद करने की धमकियां दे रही थी। इस प्रताड़ना और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर राहुल पिछले दो-तीन महीनों से गहरे डिप्रेशन में था, जिसके चलते आखिरकार उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया । फिलहाल नागझिरी थाना पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है, वहीं परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE: तालाब बना काल: नहाने के दौरान डूबने से दो बहनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

2027 तक IAS बनना है, तभी दाग हटेगा। सुसाइड नोट की ये आखिरी लाइन लिखकर नलखेड़ा के 27 साल के राहुल सूर्यवंशी ने जिंदगी से हार मान ली। यूपीएससी की तैयारी कर रहा ये होनहार युवक नागझिरी के किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। राहुल की शादी 10 फरवरी 2026 को आगर की मन्नत उर्फ कविता से हुई थी । शादी में कुछ भी दहेज न लेने के बाद भी उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था । ससुराल पक्ष ने शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी को मायके बुला लिया था । जिसके बाद फिर 5 लाख का दबाव बनाया जा रहा था । पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि सास सिद्धिका कामरिया का रोज फोन आता है – पैसे दो और तलाक लो, वरना पूरे खानदान को दहेज केस में अंदर करा दूंगी । राहुल ने 5 पेज के सुसाइड नोट में पूरी बर्बादी सिलसिलेवार लिख दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m