कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। नीट और सीबीएसई परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े को लेकर ग्वालियर में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
READ MORE: तालाब बना काल: नहाने के दौरान डूबने से दो बहनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ग्वालियर में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में गांधी क्लब, आकाशवाणी तिराहा से थाटीपुर चौराहे तक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में युवा हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए। प्रदर्शन का उद्देश्य नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े के खिलाफ आवाज बुलंद करना था।
READ MORE: ‘जनता के सवालों से बच नहीं सकते’…, विधानसभा के मानसून सत्र की घोषणा पर नेता प्रतिपक्ष का तंज, बोले- सवालों के जवाब न हों तो सत्र छोटे कर दिए
जुलूस के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक युवाओं का आंदोलन और आक्रोश इसी तरह सड़कों पर दिखाई देता रहेगा। युवक कांग्रेस ने साफ किया है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। वहीं इस मशाल जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

