शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रेलवे स्टेशन से 7.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है। इस दौरान 4 नाइजीरियन और एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया है। 

दरअसल, DRI और CBN टीम को नई दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में ड्रग्स तस्करों के सवार होने का इनपुट मिला था। जानकारी मिलते ही भोपाल रेलवे स्टेशन में अधिकारी सक्रिय हो गए। ट्रेन के भोपाल पहुंचते ही संदिग्धों की पहचान कर पकड़ा। चेकिंग के दौरान एक ट्रॉली बैग में 6 पैकेट में अलग-अलग छुपा कर रखी हुई 8.6 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, नाइजीरियन ड्रग तस्कर लोकल लोगों को रिक्रूट करते थे और उनके जरिए ड्रग्स की सप्लाई करते थे। ट्रॉली बैग से बरामद 6 पैकेट में 6.325 किलो क्रिस्टलाइन methamphetamine बरामद कर जब्त किया गया और आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि DRI ने इसी तरह का ऑपरेशन ग्रेटर नोएडा में भी चलाया जहां ड्रग सप्लायर जो इन लोगों को ड्रग सप्लाई करता था उस पर भी कार्रवाई की है। सप्लायर से 2.242 किलोग्राम क्रिस्टल लाइन मैथमेटिक्स बरामद की गई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m