संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए डीएसपी (DSP) शिवकुमार श्रीवास्तव का इलाज के दौरान निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 11 सितंबर को एक भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नर्मदा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में लगातार उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

डीएसपी शिवकुमार श्रीवास्तव सुरक्षा वाहिनी श्यामला हिल्स में पीएसओ (PSO) कोर्स के पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में तैनात थे। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m