प्रवीण साहू, अभनपुर। गर्मी में ‘जल बचाओ-जल ही जीवन है’ का नारा देने वाले विभाग की लापरवाही से अभनपुर विकासखंड के ग्राम कुर्रा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। तालाब भरने के लिए नहरों में छोड़ा गया पानी गांव के लिए मुसीबत बन गया है। कुर्रा चौक के पास नहर को नगर पालिका गोबरा नवापारा के शीतला तालाब में जल भराव के लिए रोक दिया गया। इससे पानी ओवरफ्लो होकर गांव के कई हिस्सों में घुस गया है।
सबसे ज्यादा नुकसान प्राथमिक शाला को हुआ है। स्कूल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति करने वाला कुआं है। नहर का गंदा पानी कुएं में भर गया है। इससे गांव में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों को डर है कि गंदा पानी पीने से डायरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैल सकती है।



तत्काल नहर का पानी डायवर्ट करने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि हर साल गर्मी में तालाब भरने के लिए नहर में पानी छोड़ा जाता है, लेकिन निकासी की व्यवस्था न होने से पानी ओवरफ्लों होकर गांव में भर जाता है। अभी कई घरों में भी पानी घुस गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पालिका द्वारा नहर को रोके जाने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नहर का पानी डायवर्ट करने और स्कूल-कुएं से पानी निकासी की मांग की है। साथ ही पेयजल के वैकल्पिक इंतजाम करने की गुहार लगाई है।
देखें वीडियो –
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

