भिलाईनगर। बीएसपी मैनेजमेंट ने नगर सेवाएं विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। कई अफसरों को यहां से हटाकर प्लांट के अंदर भेज दिया गया है। दो सूची जारी हुई हैं, जिसमें पांच जीएम स्तर के अफसर भी प्रभावित हुए हैं। पहली सूची में 28 अफसर हैं, जबकि एक अन्य सूची में 10 कर्मी शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार, के सुपर्णा जीएम एचआर वेलफेयर, आयरन एंड स्टील से टाउन सर्विसेस, आर रंजनी जीएम एचआर से टाउन सर्विसेस, महेन्द्र कुमार साहू जीएम टाउन सर्विसेस से मटेरियल मैनेजमेंट, विकास चन्द्रा जीएम एचआर-आईआर एंड सीएलसी से टाउन सर्विसेस, राजीव कुमार जीएम एल एंड ए से एचआर- आईआर एंड सीएलसी, विक्रांत करन डीजीएम एमएम-एमपी आरडी से टाउन सर्विसेस, राघवेन्द्र गर्ग डीजीएम टाउन सर्विसेस से एल एंड ए भेजे गए हैं.

इसी तरह सुरजीत मलिक डीजीएम टाउन सर्विसेस से एचआर वेलफेयर एंड कैंटीन सर्विसेस, गजेन्द्र चौहान डीजीएम प्रोजेक्ट से टीईडी-सिविल सुनील क्षीरसागर डीजीएम ब्लास्ट फर्नेस से टाउन सर्विसेस, रोहित हरित एजीएम एचआर-आयरन से एचआर-आई एंड एस, अजय कुमार साहू केजीएम टाउन सर्विसेस से पावर सिस्टम, जमाल पाशाखान एजीएम टाउन सर्विसेस से प्रोजेक्ट, विनोद कुमार भोंडेकर एजीएम टाउन सर्विसेस से पी एंड बीएस, पंकज एजीएम पी एंड बीएस से टाउन सर्विसेस, सरोज कुमार झा एजीएम टीईडी-सिविल से प्रोजेक्ट भेजे गए हैं.
इनके अलावा किशोर कुमार झा एजीएम एमएम- इंस्पेक्शन से टाउन सर्विसेस, मृदुल गुप्ता सीनियर मैनेजर टाउन सर्विसेस से एमएम, नंदकिशोर बोरकर डिप्टी मैनेजर टाउन सर्विसेस से पावर सिस्टम, मनोज कुमार सिंह डिप्टी मैनेजर टाउन सर्विसेस से मार्केटिंग, संजीव सारस्वत डिप्टी मैनेजर टीईडी से सीईडी, मीलिंग कुमार बंछोर डिप्टी मैनेजर से आईडी भेजे गए हैं.
वहीं देविंदर पाल सिंह बरार डिप्टी मैनेजर आईडी से टाउन सर्विसेस, प्रदीप कुमार बेहरा असिस्टेंट मैनेजर प्रोजेक्ट से टाउन सर्विसेस, भागवत प्रसाद साहू असिस्टेंट मैनेजर पावर सिस्टम से टाउन सर्विसेस, मयंक कुमार कर्माह असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग से टाउन सर्विसेस, संतोष विश्वकर्मा असिस्टेंट मैनेजर सीईडी से टीईडी सिविल, युगल किशोर डड़सेना असिस्टेंट मैनेजर पावर सिस्टम से टाउन सर्विसेस बनाए गए हैं।
10 अन्य कर्मचारियों का भी ट्रांसफर : एक अन्य लिस्ट में एसए कपिलदेव को टाउन सर्विसेस से एचआर एम जेड-1, ओए बुंदा को टाउन सर्विसेस से एचआर कैंटीन सर्विसेस, ईए ललन सिंह को टाउन सर्विसेस से एमएसजी, जेईए ज्ञानचंद जैन को टाउन सर्विसेस से एमएसजी, एसए रेखा भोयर को जीएम आफिस सिविल से जीई (एल एंड डी) भेजा गया है.
वहीं एसओ सुगंध चौधरी को टाउन सर्विसेस से जीई एचआर रुल्स, एसए गफ्फार खान हार्टिकल्चर से जीई कंस्ट्रक्शन, ओए संदीप चंदेकर हार्टिकल्चर से जीई एचआर-कोक ओवन्स, एसए उर्मिला जावेद खान टाउन सर्विसेस लीज से जीई एचआर, एसए तिलकराम सिन्हा टाउन सर्विसेस रेवेन्यू से जीई एचआर एम एंड यू भेजे गए हैं।
डॉ. पंडा ने संभाला सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार
भिलाईनगर। डॉ. अशोक कुमार पंडा ने 9 मई को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत थे और इस दौरान लगभग नौ महीनों तक उनके पास निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त प्रभार भी रहा। डॉ. पंडा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. ई. पूरा करने के बाद, वर्ष 1992 में मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के रूप में सेल में अपने करियर की शुरुआत की थी। पिछले तीन दशकों से अधिक की अपनी विशिष्ट सेवा, अटूट समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर वह कंपनी के भीतर नेतृत्व के उच्चतम स्तर तक पहुंचे हैं।
आपत्तिजनक टिप्पणी मामले आयुक्त ने किया प्लेसमेंट कर्मचारी को सेवा से पृथक
दुर्ग। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट मामले को गंभीरता से लेते हुए प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की है।
प्राप्त शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया था। मामले की शिकायत निगम आयुक्त को प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी धर्म, आस्था एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शासकीय कार्य में अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी गौतम साहू को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर सेवा से पृथक कर दिया गया।
इंस्टा रील बनाने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले दो गिरफ्तार
भिलाईनगर। पावर हाउस बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग पर रील बनाते समय तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद छावनी पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि शनिवार को थाना छावनी पुलिस को मोबाइल वाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो मिला। इसमें पावर हाउस बस स्टैंड के पास रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर मोटर सायकल एवं बुलेट वाहन चालक द्वारा इंस्टाग्राम रील बनाने के दौरान तेज एवं लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए देखा गया।
प्राप्त वीडियो के आधार पर थाना छावनी पुलिस ने तत्काल जांच कर वाहन चालकों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकाश पाण्डेय एवं रितेश साहू निवासी प्रगति नगर, नेहरू चौक, कैम्प – 01 बताया। आरोपियों का कृत्य सार्वजनिक मार्ग पर अन्य वाहन चालकों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा पाया गया। मामले में आरोपी आकाश पाण्डेय एवं आरोपी रितेश साहू के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
रिसाली निगम के पार्षद पद के लिए 1 जून को होगा चुनाव
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम रिसाली के रिक्त दो वार्ड क्रमांक 2 रुआबांधा बस्ती व वार्ड क्रमांक 39 पुरैना में 1 जून को पार्षद पद हेतु मतदान होगा। जिसकी अधिसूचना नगरीय निकाय विभाग की ओर से जारी की गई है। 11 मई को पार्षद पद हेतु नामांकन मिलेगा। 18 मई को नामांकन जमा किया जा सकता है। 19 मई को जांच होगी। 21 मई को नाम वापसी होगी। मतदान 1 जून की सुबह 8 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। दोनों वार्डों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है।
बताया जाता है कि रूआबांधा बस्ती के वार्ड क्रमांक 2 में पार्षद टीकम साहू व वार्ड क्रमांक 39 पुरैना में पार्षद ओमप्रकाश के निधन के कारण दोनों वार्ड रिक्त हो गया था। इन दोनों वार्डों में जितने वाले पार्षद को काम करने का अवसर नहीं मिल पाएगा। क्योंकि उनके निर्वाचन के छह माह बाद ही दिसंबर 26 में नगर पालिक निगम रिसाली में महापौर व पार्षद पद हेतु आम चुनाव होगा। अब देखना है की इन दोनों सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दल के कितने कार्यकर्ता नामांकन जमा कर अपना भाग्य आजमाते हैं।
आर डी कोरी एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनः निर्वाचित
भिलाईनगर। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति निःशक्त महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन की पंजीकृत मान्यता प्राप्त संस्था की वार्षिक आमसभा में आरडी कोरी को पुनः अध्यक्ष पद पर पांच वर्ष के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
डोंगरगढ़। ब्लॉक के ग्राम मुरमुंदा में तालाब के सामने शासकीय भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया। यह कार्रवाई शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच राजस्व अमले और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 02 सतनामी पारा निवासी मोहन बघेल द्वारा तालाब से लगी शासकीय जमीन पर बिना पंचायत की अनुमति के दुकान का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने पहले ही निर्माण कार्य रोकने की समझाइश दी थी, लेकिन निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसके बाद ग्राम पंचायत मुरमुंदा के सरपंच एवं वार्ड पंचों सहित ग्रामीणों ने डोंगरगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपते हुए अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग ने संबंधित व्यक्ति को दो दिनों के भीतर निर्माण कार्य रोकने और कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर अनुविभागीय अधिकारी एम. भार्गव के निर्देशन में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव, अतिरिक्त तहसीलदार मेरिया, पटवारी अनिल वर्मा, सरपंच खेमचंद सोरी, सचिव नारायण देवांगन सहित राजस्व अमला, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
75 लाख से खरीदा गया फ्लोटिंग रेस्टोरेंट-मोटर बाइक गायब
राजनांदगांव। शहरवासियों के मनोरंजन के लिए पर्यटन विभाग की मंजूरी पर राजगामी संपदा द्वारा लाखों रुपए की फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और दर्जनभर मोटर बाइक खरीदी गई थी। लेकिन वर्तमान में इसका कोई अता पता नहीं है। इस योजना के शुरू होने के बाद मुश्किल से 6 माह इसका संचालन किया गया था, शहरवासी ठीक से इस सुविधा को महसूस भी नहीं कर पाए थे कि वोटिंग का संचालन ही बंद कर दिया गया। राजधानी संपदा विभाग के दस्तावेज में आज भी लाखों रुपए के खर्च का ब्यौरा इस सुविधा की याद दिला रही है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 15 में पर्यटन विभाग की मंजूरी पर राजगामी संपदा विभाग द्वारा 75 लाख रुपए की लागत से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और दर्जन भर मोटर बोर्ड खरीदे थे। मुश्किल से 6 माह तक संचालन होने के बाद वोटिंग को बंद कर दिया गया। जिसे लेकर शहर वासियों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नाराजगी भी जाहिर की थी। शुरुआती दौर में लंबे समय तक मोटर बोट रानी सागर के एक किनारे खड़ा रहा, लेकिन वर्तमान में या पूरी तरह से गायब हो गया है। राजगामी के लाखों रुपए की संपत्ति का आता-पता नहीं है।
इस तरह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट व मोटर बोट शहर में नहीं चल पायी और सरोवर में 75 लाख रुपए डूबा दिए गए। लाखों रुपये खर्च कर खरीदे गए बोट भी गायब हो गए। न ही प्रशासन को इसकी जानकारी है और न राजगामी के पदाधिकारियों को इसकी कोई खबर है। बड़ी बात तो यह है कि रानीसागर में बोटिंग की योजना फेल होने के बाद नगर निगम ने भी करोड़ों रुपये खर्च कर बूढासागर का सौंदर्यीकरण कराया है, ताकि यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बोट और मोटर बोट से बोटिंग शुरू की जा सकें। लेकिन वर्तमान में वोटिंग के गायब होने के बाद नगर निगम की पूरी प्लानिंग फेल हो गई है।
इस तरह की दी गई थी सुविधा
शहर के लोगों के मनोरंजन के साथ बर्थ डे पार्टी व अन्य पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए रानीसागर में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बोट भी शुरू किया था, जिसमें एक साथ 28 लोग बोटिंग करते हुए पार्टी इंज्वाय कर सकते थे। इसके अलावा आठ मोटर बोट और दस पैदल बोट भी खरीदे गए थे। ताकि शहर के लोग रानीसागर में बोटिंग करने का लाभ उठा सकें। बोटिंग के लिए प्रशासन ने रेट भी निर्धारित किया था। पर चार-छह माह बाद बोटिंग बंद होने के बाद इसे दोबारा सरोवर में नहीं उतारा जा सका।
आखिर लाखों की संपत्ति कहां गई जांच का विषय
पर्यटन विभाग की मंजूरी पर राजगामी संपदा विभाग द्वारा 75 लाख रुपए खर्च कर खरीदे गए इस संपत्ति का वर्तमान में अदा पता नहीं है और गायब हो चुका है। जानकारों ने बताया कि रानी सागर में लंबे समय तक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और मोटर बोर्ड रखी हुई थी। लेकिन बाद में गायब हो गई। राजगामी संपदा के सूत्रों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा इसके संचालन में नुकसान की बात कह कर हाथ खड़ा कर दिया गया था। ऐसा कहना है कि बाद में पर्यटन विभाग द्वारा इसे वापस मंगा लिया गया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

