दुर्ग। बीएसपी में स्थाई नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने प्रार्थी से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। प्रार्थी दुर्गेश वर्मा की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें : राजधानी में सुबह-सुबह मचा बवाल, होर्डिंग में चढ़ी युवती, सुरक्षित नीचे उतारने फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस ने की मशक्कत…
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वर्तमान में बीएसपी में प्राइवेट से कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। वर्ष 2023 में एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी सैमुअल सातुम आदि गुर्जर से हुई थी जो अपना परिचय व जान पहचान बीएसपी के बड़े-बड़े अधिकारियों से होना बताया था। उसने प्रार्थी दुर्गेश वर्मा से बीएसपी में स्थाई नौकरी दिलाने की बात कही उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने दो किस्तों में कुल 6 लाख रुपए दे दिए थे परंतु आदि गुर्जर ने नौकरी नहीं लगाया और न ही बार- बार पैसा वापस मांगने पर पैसा वापस नहीं किया था।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी से आरोपियों ने नौकरी लगाने की बात कहते हुए सभी ओरिजिनल दस्तावेज मांगे और आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति व निवासी प्रमाण पत्र भी मांगा था । आरोपी ने प्रार्थी से कहा कि एक महीने बाद मुझे सेल कॉरपोरेट ऑफिस जाना है वहां से आपका नियुक्ति पत्र लेकर आना है। यह बताते हुए आरोपी ने 600000 रुपए की मांग रखी थी।
प्रार्थी ने 5 अप्रैल 2023 को 300000 रुपए दिए एवं बाकी रकम गांव से लाकर दिया था। इसके बाद से प्रार्थी को लगातार घुमाता रहा। 3 साल बीतने के बाद भी जब प्रार्थी को बीएसपी में परमानेंट नौकरी नहीं लगी तब प्रार्थी ने आदि गुज्जर पर दबाव बनाया तो आरोपी ने 10 मई 2025 को 1 लाख रुपए वापस किए थे। कुल 5,00,000 रुपए आरोपी ने वापस नहीं किया था।
अब जेडी का एक्शन, 30% से कम रिजल्ट का मांगा ब्यौरा
दुर्ग। सीजी दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में दुर्ग जिले के अपेक्षाकृत कमजोर रिजल्ट ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। अब संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 30% से कम रिजल्ट का ब्यौरा मांगा है। जेडी ने 30% से कम रिजल्ट वाले स्कूल, प्राचार्य तथा शिक्षकों की जानकारी मंगाई है। जिन विषयों में रिजल्ट 30% से कम है, उन व्याख्याताओं का डिटेल मांगा गया है। इस आशय का पत्र संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा 11 मई को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है।
इसके पहले जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दसवीं- बारहवीं बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्ष से 15% या उससे अधिक गिरावट वाले स्कूलों के संस्था प्रमुखों को नोटिस जारी किया गया है। इससे लगता है कि कमजोर रिजल्ट का ठीकरा प्राचार्य या व्याख्याताओं पर फूटने वाला है। दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कमजोर रिजल्ट का आंकलन अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसके लिए प्रत्यक्ष तौर पर प्राचार्यों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 15 से
दुर्ग। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पं. रविशंकर स्टेडियम में 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प का आयोजन 15 मई से आरम्भ किया जा रहा है। यह कैम्प सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा। खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 से 9 एवं शाम 5 से 6 बजे तक स्टेडियम ऑफिस में किया जा रहा है।
दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विगत 28 वर्षों से पं रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प का आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष भी क्रिकेट कोचिंग में खिलाडियों को विभिन्न चरण में क्रिकेट की कोचिंग दिया जाएगा। साथ ही बैटिंग, बोलिंग, कीपिंग और फील्डिंग की बेसिक सिखाई जाएगी।
कैम्प के आखरी चरण में खिलाड़ियों को मैच सिमुलेशन प्रैक्टिस कराया जाएगा। ग्रीष्मकालीन क्रिकेट कैम्प के संयोजक सुरेश साहू, आशीष सूर्यवंशी तथा कोचिंग अनुभवी, बीसीसीआई से प्रशिक्षित एवं पूर्व नेशनल व यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों संजीव श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह भोगल, राकेश साहू, अजय, कौशल वर्मा, सुशील मिश्रा, रिजवान, कोंडल राव, इंदर कौर, भारत सोनी, रवि चौबे आदि द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अंग्रेजी का पेपर हिन्दी में देना एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को भारी
दुर्ग। हिंदी माध्यम से उत्तर लिखना एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को भारी पड़ गया है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में छात्र अनुतीर्ण हुए हैं। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से संबद्ध एलएलबी प्रथम सेमेस्टर 2025- 26 के छात्रों ने इंग्लिश लीगल लैंग्वेज विषय में हिंदी माध्यम से उत्तर लिखने पर अनुतीर्ण किए जाने को लेकर कुलसचिव को मंगलवार को शिकायत पत्र सौंपा है।
बता दें कि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में केवल 24.22 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 417 परिक्षार्थियों में केवल 101 छात्र ही उत्तीर्ण हुए है। जबकि 230 छात्रों को एटीकेटी मिली है। छात्रों ने हिंदी में ही पेपर जांच कर अंक देने की मांग की है। इधर विश्विविद्यालय ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। छात्रों का कहना है कि संबधित कॉलेज व प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को यह कहा कि वे हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी माध्यम में उत्तर लिख सकते हैं। इसी आधार पर हिंदी माध्यम के छात्रों ने परीक्षा दी। छात्रों का कहना है कि उन्हें प्राध्यापकों से ठीक से मार्गदर्शन नहीं मिला और उन्हें बताया गया कि उत्तर हिंदी में लिखा जा सकता है।
हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप का कहना है कि यह इंग्लिश लीगल लैंग्वेंज का पेपर था। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के स्पष्ट निर्देश हैं कि इंग्लिश लीगल लैंग्वेंज विषय का उत्तर अंग्रेजी में ही लिखा जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि लीगल लैंग्वेंज विषय के उत्तर हिंदी में स्वीकार कर उचित अंक प्रदान किए जाएं, ताकि प्रभावित छात्रों को राहत मिल सके। परीक्षा के माध्यम को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं : छात्रों का कहना है कि परीक्षा के माध्यम को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिंदी में उत्तर लिखा।
शिकायत पत्र में छात्रों ने बताया कि पिछले वर्षों में भी इंग्लिश लीगल लैंग्वेज विषय का उत्तर हिंदी में लिखने वाले विद्यार्थी उत्तीर्ण होते रहे हैं। इस बार यदि विश्वविद्यालय की ओर से केवल अंग्रेजी में उत्तर लिखने का नियम बनाया गया था, तो इसकी आधिकारिक जानकारी छात्रों तक नहीं पहुंचाई गई। जांच के लिए रिव्यू कमेटी का गठन : कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए रिव्यू कमेटी बनाई गई है।
कमेटी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कॉलेजों और प्राध्यापकों द्वारा गलत मार्गदर्शन दिया गया है, उनसे जवाब मांगा जाएगा। जांच में तथ्य सामने आने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दुर्ग द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर 11 मई से प्रारंभ हो चुका है और 31 मई तक निरंतर जारी रहेगा। विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क है, जिसमें सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक और शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे के बीच निर्धारित किया गया है, जिसमें मौसम और गर्मी की स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षकों द्वारा समय में बदलाव की सुविधा भी दी गई है।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर अलग-अलग खेलों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। शिविर के दौरान हॉकी का प्रशिक्षण समृद्धि बाजार के पास दुर्ग में दिया जाएगा। खो-खो के लिए नेशनल स्कूल मैदान दुर्ग, शा.उ.मा. शाला पुरई और शा.उ.मा. शाला धौराभाठा को केंद्र बनाया गया है। फुटबॉल के लिए रविशंकर स्टेडियम, साइंस कॉलेज मैदान, सुराना कॉलेज मैदान और हाउसिंग बोर्ड भिलाई में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हैं। इसी प्रकार कबड्डी का प्रशिक्षण शा.उ.मा. शाला मर्रा (पाटन) और बैगापारा स्टेडियम में दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स के लिए खेल मैदान खम्हरिया, नेटबॉल के लिए एन.सी.आर.टी स्कूल सेक्टर 06, ताईक्वांडो के लिए जे. पी. नगर कैंप-2 भिलाई और कुड़ो खेल के लिए प्राथ. शाला कसारीडीह में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण हेतु विभाग द्वारा निःशुल्क खेल सामग्री भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी संबंधित मैदान पर उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए खिलाड़ी को एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा तथा इसमें पालक की सहमति आवश्यक होगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक बच्चों से इस निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
बीएसपी ने 37 अवैध कब्जेधारियों को हटाया
भिलाईनगर। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के इन्फोर्समेंट विभाग द्वारा विगत 15 दिनों के दौरान अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध व्यापक एवं सघन कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सेक्टर 6 स्थित 4 अनफिट ब्लॉकों से कुल 37 अवैध कब्जे हटाए गए, जिससे नगर अभियांत्रिकी विभाग को संबंधित ब्लॉकों में नियोजित विघटन कार्य संचालित करने में सुविधा प्राप्त हुई।
नगर क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में स्थित 12 आवासों से भी अवैध कब्जेधारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही, मार्केट क्षेत्रों में अवैध रूप से व्यवसाय संचालित कर रहे कब्जेधारियों के लगभग 5000 वर्गफीट क्षेत्र से अवैध स्ट्रक्चर हटाए गए तथा संबंधित सामग्रियों को प्रवर्तन विभाग की अभिरक्षा में लिया गया। नेवई क्षेत्र में भी विशेष अभियान चलाकर अवैध कब्जों एवं निर्माण गतिविधियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध निर्माण कार्यों को तत्काल रोका गया तथा समझाइश एवं प्रवर्तन कार्रवाई के माध्यम से लगभग 10000 वर्गफीट भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
निगम सालों से दे रहा भाजपा पदाधिकारी को पेयजल आपूर्ति का ठेका
राजनांदगांव। गर्मी के दिनों में नगर निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन टैंकरों से भी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। पानी की सप्लाई में निजी टैंकरों का भी उपयोग हो रहा है। निगम में सालों से एकमात्र ठेकेदार, जो भाजपा के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं, को ही पानी सप्लाई का काम दिया जा रहा है, इससे भी नाराजगी बढ़ रही है।
नगर निगम के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में 24,000 लीटर का एक मात्र टैंकर ठेके में लिया गया है। जिससे प्रतिदिन पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रतिमाह 3,00,000 की राशि भी खर्च की जा रही है। शेष टैंकर निगम के ही बताए जा रहे हैं। शहर के सभी 51 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन का विस्तार सुनिश्चित किया गया है। करोड रुपए खर्च करने के बाद भी अभी भी दर्जन भर से अधिक स्थानों पर गर्मी के दिनों में टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
वर्तमान में 70 से अधिक ट्रिप पानी टैंकरों से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी अत्यधिक होने के कारण ठेके के टैंकर भी लिए गए हैं। वर्तमान में 1 मात्र 24,000 लीटर का टैंकर ठेके में लिया गया है। पानी सप्लाई का ठेका भी भाजपा के एक नेता को दिया गया। लंबे समय से इनके द्वारा ही गर्मी के दिनों में पानी की व्यवस्था की जाती है। 24000 लीटर पानी की व्यवस्था ठेकेदार की टैंकर के माध्यम से ही प्रभावित क्षेत्रों में की जा रही है।
निगम के आधिकारिक सूत्रों की माने तो इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रतिमाह 3,00,000 रुपए की राशि खर्च की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि भले ही टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई है, लेकिन लंबे समय से भाजपा के पदाधिकारी को ही पेयजल आपूर्ति का ठेका मिल रहा है। इससे भी नाराजगी बढ रही है। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके का कहना है कि अब अधिक से अधिक निगम के टैंकरों से ही प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। आवश्यकता के चलते एकमात्र टैंकर ही किराए में लिया गया है।
जवान ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
राजनांदगांव। आठवीं बटालियन राजनांदगांव में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा मोबाइल रिचार्ज का पैसा देने घर पहुंची नाबालिग युवती से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
लालबाग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना लालबाग में दर्ज अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 74, 75 (1) (i) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही के मार्गदर्शन में थाना करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में प्रार्थिया द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 11 मई 2026 को जब उनकी नाबालिग लड़की टीवी रिचार्ज की रकम देने आरोपी श्रवण भारती के घर गई थी, तो आरोपी द्वारा उसके घर में नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ जबरन गलत कार्य करने का प्रयास किया गया।
घटना के दौरान पीड़िता की एक और अन्य नाबालिग पुत्री भी वहां मौजूद थी। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी आठवीं बटालियन के आरक्षक श्रवण भारती पिता बसावन राम भारती उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बगेंद थाना करीमुद्दीननगर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी आठवीं बटालियन पेंड्री थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव को आज 12 मई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
पंडरिया सरपंच के खिलाफ पंचों ने लाया अविश्वास प्रस्ताव
खैरागढ़। जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरिया की सरपंच श्रीमती जानकी जंघेल के खिलाफ पंचायत के निर्वाचित पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने अधिकारी एवं के लिए अनुविभागीय विहित अधिकारी गंडई-छुईखदान को ज्ञापन सौंपा है।
पंचों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सरपंच नियमित रूप से पंचायत की बैठक किसी भी पांच को नहीं बुलाती हैं तथा पंचायत के कार्य मनमाने तरीके से संचालित किए जा रहे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पंचों को विश्वास में लिए बिना निर्णय लिए जाते हैं और पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जाता है। इसके अलावा पंचों ने यह भी आरोप लगाया है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों एवं पंचों में भारी असंतोष व्याप्त है।
आवेदन में पंचायत राज अधिनियम 1994 की धारा 21 एवं नियम 3 के तहत नियमानुसार सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई है। इस दौरान पंच भूपेंद्र, अंजनी, सरस्वती, लक्ष्मी, कांति, उर्मिला, नंदिनी, संतोषी, सीमा, ईश्वर, तिलक, अजय, किशन, कलाराम व सुशीला सहित पंचगण उपस्थित थे।
जिले में पहली बार खरीदी जा रही समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन
मोहला। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (ढट-अअरऌअ) अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (ढरर) के तहत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में पहली बार दलहनी एवं तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसों फसलों की खरीदी जिले की अधिसूचित आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों आमाटोला ( अंबागढ़ चौकी) एवं गोटाटोला (मोहला) में प्रारंभ की गई है।
कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार जिले में पीएम- आशा योजना के तहत दलहन एवं तिलहन फसल लगाने वाले किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में अब तक चना फसल हेतु 119 कृषक, मसूर पंजीयन हेतु 8 कृषक तथा सरसों हेतु 15 कृषकों सहित कुल 132 किसानों का किया जा चुका है। दोनों समितियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में 23 अप्रैल 2026 से खरीदी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। समिति आमाटोला में अब तक 111 क्विंटल चना एवं 2.50 क्विंटल मसूर की खरीदी की जा चुकी है, वहीं समिति गोटाटोला में 5 क्विंटल चना खरीदा गया है। शासन द्वारा चना 5875 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है।
जनपद सदस्य की जमानत याचिका खारिज
छुईखदान। जिले के छुईखदान ब्लॉक में पदस्थ एक महिला अधिकारी से कथित बदसलूकी, अश्लील टिप्पणियां और पीछा करने के मामले में आरोपी जनपद सदस्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में फरार चल रहे जनपद सदस्य की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल माह की शुरुआत में पीड़ित महिला अधिकारी ने छुईखदान थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी जनपद सदस्य पर लगातार अभद्र टिप्पणी करने, घर तक पीछा करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
पुलिस विवेचना में आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ महिला अपराध से जुड़ी कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद ने स्थानीय स्तर पर समझौता कराने और आरोपी प्रकरण को दबाने के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वह गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले एक महीने से लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस बीच हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने से उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

