Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update, राजनांदगांव। जिले के ठेलकाडीह में सरकारी स्कूल में पदस्थ एक महिला टीचर की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिक्षिका अन्य दो छात्राओं के साथ चौक में खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ईको वाहन ने उन्हें ठोकर मारी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो छात्र घायल हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।
ईको स्पोर्ट वाहन ने मारी जोरदार टक्कर
ठेलकाडीह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठेलकाडीह सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका किरण तिवारी पति मनीष तिवारी 42 वर्ष निवासी चिखली राजनांदगांव स्कूल की छुट्टी के बाद करीबन चार बजे ठेलकाडीह के मिनीमाता चौक में राजनांदगांव वापसी के लिए बस का इंतजार करती खड़ी थी। इसी दौरान दुर्ग की एक ईको स्पोर्ट वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले शिक्षिका की मौत
हादसे में शिक्षिका के अलावा दो अन्य छात्र भी चपेट में आई। पहले इन तीनों को करीबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से शिक्षिका को चिखली स्थित एक निजी अस्पताल एवं दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री रिफर किया गया। संजीवनी पहुंचने से पहले ही शिक्षिका की मौत हो चुकी थी। जबकि दोनों ही छात्राओं का इलाज जारी है।
पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में वाहन चालक की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया है।
14 म्यूल खाताधारक और एजेंट गिरफ्तार
भिलाई। साइबर ठगी और कमीशन के खेल से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 म्यूल खाता धारको और एजेंट पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है। साइबर ठगी की रकम के लेन-देन, हस्तांतरण के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वालो का पहले लिस्ट तैयार किया। उसके बाद कार्रवाई किया है।
एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि बैंक खातों के विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खातों में लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन सामने आई। 2,000 से 15,000 तक के कमीशन के लालच में बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाते थे।
इस दौरान थाना छावनी, नेवई, भिलाई नगर पुलिस, एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में दबिश दी गई। जिसमें एचएसीएल कॉलोनी, शिवपारा, स्टेशन मरोदा, नेवई निवासी चिरंजीवी कुमार, कृष्णा टॉकीज रोड, शक्ति विहार, नेवई शिखर चौधरी, ग्राम रिसामा, अंडा इन्द्र प्रकाश गुप्ता, शंकर नगर, मोहन नगर सागर तेलगोटे, वार्ड 7, चटाईशीट, अहिवारा, हाल में वार्ड 9, साईं नगर, उतई भानुप्रताप सिंह, सेक्टर-4, सड़क 27, क्वार्टर 10-ए विजेन्द्र शर्मा, पांच रास्ता, आनंद चौक, सुपेला नवीन राठौर, आर्य नगर, कोहका स्मृति नगर घनश्याम साहू, एलआईजी 2-2089, हाउसिंग बोर्ड शुभम जासवाल, अस्पताल सेक्टर, सड़क 7, ब्लॉक नंबर नंबर 3, कमरा नंबर 16 शुभम कलेत, ग्राम बेलौदी, चौकी जेवरा सिरसा खिलेन्द्र कुमार देशमुख, ग्राम बेलौदी, चौकी जेवरा सिरसा हरिओम देवांगन, कोडियाडीह, ग्राम भेडसार, चौकी नगपुरा, पुलगांव पोषण लाल देशमुख, न्यू कृष्णा नगर, सुपेला कविता खापर्डे को पकड़ा गया। इनके पास से पुलिस ने बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन, अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए है।
अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार
भिलाई। अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम झीट में अवैध रूप से शराब बेचने की खबर मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दिया। जहां से बसंत कुमार सिन्हा को पकड़ा गया जो झीट गांव का रहने वाला है। उसके पास से 30 पौवा देशी शराब कुल 5.400 बल्क लीटर, तीन हजार रुपए का बरमाद किया है। आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस थाना को दी गई।
नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार
भिलाई। नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना पदमनाभपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना दुर्ग स्थित रवि शंकर स्टेडियम के सामने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा गया। ग्रे रंग की कार सीजी 07 एएम 6045 में नशीली टेबलेट रखकर बेचने की फिराक में दो युवक खड़े थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया।

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मुक्त नगर एमआई 635, पदमनाभपुर निवासी दीपांकर दास वैष्णव, कसारीडीह, गौरा-गौरी चौक मुकेश राजपुत बताया है। दोनों के पास से पुलिस ने 160 नग नशीली दवा अल्प्राजोलम टेबलेट, कार तीन मोबाइल, नगदी रकम 790 रुपये जब्त किया गया। उक्त सामानों की कीमत 4.4 लाख 790 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपियों ने नशीली अल्प्राजोलम टेबलेट को अपने कब्जे में रखकर रवि शंकर स्टेडियम के सामने कार में बैठकर ग्राहकों की खोज कर रहे थे।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

