गुलशन कुमार, नारनौल। पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला आज नांगल चौधरी पहुंचे और जेजेपी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया इसके बाद उन्होंने BLA 2 पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जनता की मदद के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही।

चुनाव आयोग पर सवाल

पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में करीब 33 लाख लोगों के वोट काटे गए हैं उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग आम लोगों की मदद नहीं कर रहा है इसकी वजह से लोग चाहकर भी अपने वोट कटने से नहीं रोक पा रहे।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी है कि वे लगातार BLA-1 और BLA-2 के साथ मिलकर इस प्रक्रिया में आमजन की मदद करें।

जंतर-मंतर आंदोलन पर दिया बयान

दुष्यंत ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश वही स्थिति देख रहा है जिसका संकेत डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 28 दिसंबर को अपने अभिवादन में दिया था उस समय उन्होंने कहा था कि आंदोलन करना होगा।

उस वक्त कुछ मीडिया साथियों ने डॉ. अजय सिंह चौटाला के बयान को विवादित बताया था। लेकिन आज वही स्थिति देश में बन गई है। दुष्यंत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी युवाओं के साथ है।

महेंद्रगढ़ की जनसभा का हवाला

गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ में हुई एक जनसभा के दौरान 28 दिसंबर 2025 को डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा था कि देश के युवाओं को मैदान में उतरना होगा और तभी देश में बदलाव आएगा दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि वह वोटर लिस्ट सुधार और युवाओं के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m