इंडोनेशिया में लगातार दूसरे दिन धरती के कांपने से लोगों में चिंता बढ़ गई है. जावा द्वीप में शनिवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये भूकंप जमीन से 376 किलोमीटर की अत्यधिक गहराई में था, जिससे डीप-फोकस भूकंप माना जा रहा है. इस तेज झटके के तुरंत बाद किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है.

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार यह डीप-फोकस भूकंप था. इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया.

इंडोनेशिया में लगातार दूसरे दिन भूकंप से हाहाकार मच गया है. भूकंप की गहराई करीब 376 किलोमीटर होने के कारण इसे ‘डीप-फोकस’ भूकंप कहा जाता है. इस तेज झटके के तुरंत बाद किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है. 

जावा में शनिवार को आए भूकंप के झटके ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप के पास बांदा सागर में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद दर्ज किए गए हैं. एक एजेंसी ने पुष्टि की थी कि शुक्रवार वाला भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं था.

आपको बताते चले कि इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित होने के कारण दुनिया के सबसे अधिक भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। यहां विभिन्न टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, सुंडा प्लेट, प्रशांत प्लेट और फिलीपीन सी प्लेट के जटिल संपर्क क्षेत्र में इंडोनेशिया स्थित है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m