अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में गुरुवार सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है और यह सुबह 6:59 बजे आया.भूकंप का पता चलते ही लोग घरों से निकलकर बाहर भागने लगे. फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है. हिंदूकुश और आसपास के पहाड़ी इलाकों में समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.3 रही और यह सुबह 6:59 बजे आया. अचानक आए इस भूकंप के कारण इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे था. यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह करीब 6:59 बजे आया. इसका केंद्र 36.05 डिग्री उत्तर अक्षांश और 68.87 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 रही. भूकंप की गहराई जमीन से करीब 126 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.
भूकंप का केंद्र हिंदूकुश क्षेत्र बताया जा रहा है. यह इलाका अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले क्षेत्रों में शामिल है. हिंदूकुश और आसपास के पहाड़ी इलाकों में समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं.
वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर भूकंप जमीन के ज्यादा नीचे नहीं आता है तो उसके झटके सतह पर ज्यादा महसूस होते हैं. यही वजह है कि भूकंप के केंद्र के आसपास के इलाकों में लोगों को तेज झटके महसूस हो सकते हैं.
फिलहाल, इस भूकंप की वजह से जान-माल के किसी बड़े नुकसान की तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

