ODISHA DESK, रायगड़ा: ओड़िशा के रायगड़ा में तैनात पूर्व तट रेलवे के जनसंपर्क विभाग के एक कर्मचारी को अपनी ही महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकात के बाद महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल, महिला सहकर्मी ने अपने दो वरिष्ठ सहकर्मियों पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को यौन उत्पीड़न और अनुचित रूप से छूने के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता महीला ने आरोप लगाया है कि विभाग में पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे दूसरे अधिकारी ने भी मुख्य आरोपी का साथ दिया। वहीं जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे परेशान करने के लिए उसकी छुट्टियां रोक दी गईं। इतना ही नहीं उसका दंडात्मक तबादला कर दिया गया।

महिला थाना पुलिस के मुताबिक, दूसरे अधिकारी के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन मामले की गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सुरक्षा कारणों और गोपनीयता बनाए रखने के लिए दोनों अधिकारियों और पीड़िता के नाम उजागर नहीं किए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m