नितिन नामदेव, रायपुर: महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले की आंच अब मशहूर टीवी होस्ट शेफाली बग्गा तक पहुंच चुकी है। ED आज तीसरे दिन भी शेफाली बग्गा से पूछताछ करेगी। इससे पहले कल यानी दूसरे दिन भी ED ने उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी।

क्या हैं आरोप?

सूत्रों की माने तो शेफाली बग्गा पर विदेश से संचालित होने वाले ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रमोशन और टेलीग्राम चैनल संचालित करने का भी आरोप है। विदेश से संचालित बेटिंग ऐप्स के प्रचार से जुड़े सबूत मिलने की भी खबर सामने आई है।

ठक्कर और शेफाली के संबंधों की जांच जारी

इस पूरे मामले में ED का मुख्य फोकस खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच के करीबी संबंधों पर है। हवाला और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के एंगल पर ED जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m