ED Raids Against Dream Makers Global: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने ड्रीम मेकर्स ग्लोबल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ED ने मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और कथित पोंजी स्कीम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो राज्यों में ताबड़तोड़ छापा मारा है। ड्रीम मेकर्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (DMGPL) और उससे जुड़े लोगों के परिसरों के 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। ईडी की टीम ने तमिलनाडु और केरल के कोयंबटूर, कृष्णागिरी, मलप्पुरम और त्रिशूर जिलों में छापा मारा।

ED के मुताबिक जांच की शुरुआत तमिलनाडु पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई थी। जांच में सामने आया कि कंपनी ने हजारों लोगों से सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट और पैकेज में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए जुटाए थे। वहीं निवेशकों को हर दिन भारी मुनाफे और 150 दिनों में रकम दोगुनी करने का लालच दिया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक कंपनी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक एस. सतीश कुमार (अब दिवंगत), निदेशक गुनावथी और मैनेजर मुगुंथन नायर ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर आम लोगों से सैकड़ों करोड़ रुपए जमा कराए. थे। जांच एजेंसी का कहना है कि शुरुआत में कुछ निवेशकों को रिटर्न दिया गया, ताकि लोगों का भरोसा बना रहे। बाद में भुगतान बंद हो गया, जिससे हजारों निवेशकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। मुगुंथन नायर निवेशकों को जोड़ने के लिए प्रचार कार्यक्रम आयोजित करता था और ऊंचे मुनाफे का झूठा भरोसा देकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करता था।

ED ने कई अहम दस्तावेज किए जब्त

आरोपियों और उनके सहयोगियों के बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य वित्तीय निवेशों की भी पहचान की गई है, जिनमें से कई पहले से अन्य जांच एजेंसियों द्वारा फ्रीज किए जा चुके हैं। छापेमारी के दौरान ED ने कई अहम दस्तावेज, डायरी, डिजिटल रिकॉर्ड और कथित तौर पर घोटाले की रकम से खरीदी गई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m