वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। दुर्ग के बाद बिलासपुर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. शहर के बड़े सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर सुबह से पहुंची ईडी की टीम दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र: सीएम साय ने पेश किया महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव, विपक्ष ने गुमराह करने का लगाया आरोप…

विवेक अग्रवाल की मध्यनगरी चौक में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है. विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल को शराब घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर का करीबी बताया जा रहा है. 2000 करोड़ के कथित घोटाले के सिंडिकेट का मेंबर विकास अग्रवाल फरारी काट रहा है.

narayana

बता दें कि आज सुबह ही ईडी की एक और टीम ने दुर्ग में भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के दुर्ग के महेश कालोनी स्थित निवास पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H