कपूरथला में कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के सर्कुलर रोड स्थित आवास पर गुरुवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने छापा मारा। अधिकारियों की एक टीम चार-पांच गाड़ियों में उनके घर पहुंची, जिसमें आईटीबीपी के जवान भी शामिल थे।
जैसे ही टीम वहां पहुंची, राणा निवास के गेट अंदर से बंद कर दिए गए। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ईडी द्वारा की गई है। हालांकि, फिलहाल कोई भी अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

इसके अलावा, चंडीगढ़ स्थित राणा गुरजीत के सरकारी आवास पर भी केंद्रीय एजेंसी ने रेड की। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों की टीम सुबह से ही उनके घर में मौजूद है और पूछताछ जारी है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह कार्रवाई किस मामले में की गई है।
- बेटी की मौत से आक्रोशित हुआ पिता, पेट्रोल पंप में की आगजनी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
- ‘किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं कि…’, PM मोदी को लेकर राहुल-तेजस्वी पर बरसे गिरिराज सिंह
- जनता का भरोसा कम हो सकता है… 42 पूर्व जजों ने लिखा OPEN LETTER ; SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर विपक्ष को घेरा
- CG Transfer News : स्टेट जीएसटी में बड़े पैमाने पर तबादला, देखें लिस्ट…
- कुंभ 2027 का काउंटडाउन: मेले से पहले व्यवस्था की ‘अग्निपरीक्षा’, अफसरों को मुख्य सचिव ने दी डेडलाइन

