चंडीगढ़ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल ईडी ने आज देशभर के दर्जनों ठिकानों पर रेड की। दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ में ये रेड की गई। इस मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ आवास पर भी ईडी ने रेड की।
ई.डी. ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सी.ई.ओ. और उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी मोहिंदर सिंह की चंडीगढ़ स्थित आलीशान कोठी में छापेमारी की। इस दौरान कोठी में करोड़ों की नकदी, हीरे, गहने, सोने के गहने और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मोहिंदर सिंह के घर से करोड़ों रुपये के हीरे और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई है। यह भी पता चला है कि मोहिंदर सिंह के बैड और अलमारी के अंदर हीरे मिले है।
क्या है लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाला
बता दें कि लोटस 300 प्रोजेक्ट 300 करोड़ रुपये का घोटाला था। इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है। दरअसल होसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को लोटस 300 परियोजना को विकसित करने के लिए नोएडा के सेक्टर 107 में जमीन दी गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने घोर लापरवाही के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण को भी फटकार लगाई थी। दरअसल यह पूरा मामला साल 2018 का है। इस दौरान दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोएडा के सेक्टर 107 में लोटस 300 प्रोजेक्ट के मामले में रियल एस्टेट कंपनी 3सी के तीन डायरेक्टर निर्मल सिंह, सुरप्रीत सिंह और विदुर भारद्वाज को गिरफ्तार किया था।

रेड में क्या-क्या बरामद हुआ
रेड में करीब 1 करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वैलरी, 7 करोड़ की कीमत के सोने के गहने और केस से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। बता दें कि 300 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में ईडी ने कार्रवाई की है। इसी कड़ी में मेरठ में शारदा एक्सपोर्ट जो कि कालीन के कारोबारी से जुड़ी है, इसके मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के ठिकानों पर रेड भी रेड की गई जहां से 5 करोड़ रुपये के हीरे बरामद किए गए। बता दें कि ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है।
- Tata Commercial Vehicles Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे टाटा के व्यावसायिक वाहन, इस साल तीसरी बार बढ़ रहे दाम
- CG News: PDS गड़बड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार, 31.75 लाख के खाद्यान्न की कमी का है मामला, 3 अब भी फरार
- रुड़की की मां-बेटी को मिला इंसाफ: गैंगरेप के 5 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की सख्त टिप्पणी, उम्रकैद
- PM मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन: 5 लाख दीपों से जगमगाई रामराजा सरकार की नगरी, 5,000 आशीर्वाद दीपों से जगमगाया मोहनपुरा डैम
- स्वाइन फ्लू आउट ऑफ कंट्रोल? उत्तराखंड में 550 के पार हुआ आंकड़ा, 24 घंटे के अंदर चपेट में आए 24 लोग


