उमेश यादव, सागर। मोतीनगर पुलिस थाना क्षेत्र में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। पिछले 15 दिनों में इस क्षेत्र से हत्या, लूट और कटरबाजी जैसी कई वारदातें सामने आई हैं जो थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसके बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग के कंधे के पिछले हिस्से पर चाकू फंसा हुआ है और वह दर्द से कराह रहा है। ये घटनाएं पुलिस की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़ें कर रही है।
ये भी पढ़ें : ‘जज साहब’ की जिद पर पूरे शहर में ब्लैकआउट ! ‘जब तक मेरे घर की बिजली नहीं सुधरेगी, पूरा शहर अंधेरे में रहेगा’
क्या है मामला?
घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो मोतीनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग के शरीर में एक चाकू धंसा हुआ है और लाचार बुजुर्ग मदद की तलाश में भटकते हुए लोगों से मदद मांग रहा है।
बुजुर्ग के पीठ पर धंसा चाकू
बताया जा रहा है कि वीडियो देर रात की है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने देर रात बुजुर्ग को रास्ते में रोक लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस झड़प में चाकू बुजुर्ग के कंधे के निचले हिस्से में जा लगा और फंस गया। जिससे घबराए बदमाश बुजुर्ग को तड़पता छोड़ वहां से भाग गए।
राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद बुजुर्ग रास्ते में भटकते रहे और दर्द से कराहते रहे। उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी, जिसके बाद कुछ राहगीरों ने उनकी सहायता की और उन्हें बाइक में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक चाकू उनके शरीर के पिछले हिस्से में धंसा हुआ है।
ये भी पढ़ें : गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव: हिंदू संगठनों का फूटा गुस्सा, भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वहीं पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति करती नजर आयी। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में अपराध हुआ है। कुछ दिन पूर्व टावर पर परिवार सहित चढ़े युवक की खबर सामने आई थी जो मोतीनगर थाना पुलिस की प्रताड़ना से पीड़ित था।

