इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। जहां मुंदवाड़ा ग्राम पंचायत के बड़ियातुला गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद तनाव फैल गया। शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात आरोपियं द्वारा सड़क किनारे गाय के सिर और पैर फेंके जा रहे थे, जिन्हें स्थानीय हिंदू युवाओं ने देख लिया। पकड़ने जाने के डर से आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : हिंदू वादी नेता टी राजा को भोपाल में नहीं मिली धर्मसभा की इजाजत, कार्यक्रम के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर

घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की है। जब बाइक सवार कुछ लोग बड़ियातुला गांव में सड़क किनारे पॉलिथीन और बोरियों में भरकर गोवंश के अवशेष फेंक रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव के कुछ हिंदू युवा वहां से गुजरे और उन्होंने यह हरकत देख ली।

हिंदू युवाओं को आते देख आरोपी घबरा गए और अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। घटना की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो गए। आक्रोशित युवाओं ने पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों की छोड़ी हुई बाइक में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

माहौल बिगड़ता देख CSP अभिनव बारंगे पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से गोवंश का मांस, अवशेष और आरोपियों की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें : अजब-गजब: नरसिंहपुर में पानी की टंकी पर जा चढ़ा सांड, नीचे देखने उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, घंटों की मशक्कत के बाद उतारा

गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एहतियात के तौर पर थाना मोघट रोड और रामेश्वर चौकी से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m