शशांक द्विवेदी, खजुराहो/ छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित एक क्लिनिक में बुजुर्ग की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक डॉ. ओज दोसाज के संचालित दोसाज फ्रैक्चर क्लीनिक में डेली रूटीन का चेकअप कराने के लिए आए थे। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना के बाद क्लिनिक परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

मृतक की पत्नी का आरोप है कि पूर्व में हुए ऑपरेशन के बाद रुटीन चेकअप के लिए क्लिनिक आए थे और घटना से कुछ देर पहले तक बिल्कुल स्वस्थ होकर बातचीत कर रहे थे। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही मिनटों में मौत हो गई। परिजनों ने इसे ‘मौत का इंजेक्शन’ बताते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और डॉक्टर पर कार्रवाई की बात की हैं।

हालांकि संचालित क्लीनिक प्रबंधन की तरफ से अभी तक मामले को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। वृद्ध की मौत की असली वजह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m