TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि TMC के सांसदों को एनसीपी (आई) के उन सांसदों के साथ बिठाया गया है जो BJP की तरफ झुक चुके हैं. अभिषेक बनर्जी ने सीट बदलने का मुद्दा स्पीकर के सामने रखा था. उनसे इस बारे में एक अलग से पत्र देने को कहा गया, जो 26 जुलाई को दे दिया गया.
अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से 20 बागी सांसदों के खिलाफ दायर लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने की मांग की.
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से से मुलाकात कर टीएमसी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्पीकर ने कानून और न्यायिक निर्देशों के तहत निर्धारित समयसीमा में इन याचिकाओं पर कार्रवाई नहीं की, तो वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे.
लोकसभा में नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कल्याण बनर्जी के निलंबन का मुद्दा भी दोबारा याद दिलाया, जिस पर स्पीकर ने पहले भरोसा दिलाया था कि फैसला लेने से पहले इस पर फिर से विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे पहली बार 22-23 जुलाई को स्पीकर से मिले थे और आज 12 अगस्त है, यानी करीब 20 दिन बीत चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
TMC ने अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाया कि जिन सांसदों की बात हो रही है, उन्हें न तो अलग गुट के तौर पर मान्यता दी गई है और न ही उसी हिसाब से उनके साथ व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि ये सांसद तृणमूल कांग्रेस के जोड़ा फूल चुनाव चिन्ह पर चुने गए थे और ममता बनर्जी की तस्वीर के सहारे वोट मांगकर जीते थे. अब संसद में आकर वे खुलेआम एनडीए का समर्थन करने की बात कह रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


