अमेरिका में भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर पर उपनगरीय इलाके में स्थित अपने घर में अपनी मां और छोटे भाई की निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया गया है. हैरान करने वाली बात है कि आरोपी नाबालिग है. अपनी मां और छोटे भाई पर जानलेवा हमला करने के बाद 17 वर्षीय युवक फरार हो गया, रात भर चली तलाशी के बाद बुधवार सुबह गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान अर्जुन अरविंद के रूप में हुई है और वो एक्टन-बॉक्सबोरो रीजनल हाई स्कूल का छात्र है.
पुलिस की टीम जब घर पहुंची तो दोनों के शव मृत अवस्था में पाए गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौके से धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं.
अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर पर अपनी मां सुधा वेंकटेशन और अपने भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या का आरोप लगा. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि, दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने हमले से पहले एआई चैटबॉट से से कई हैरान करने वाले सवाल किए थे.
17 साल के अर्जुन अरविंद पर हत्या के दो मामले, घर के या परिवार के सदस्य के साथ मारपीट के दो मामले, मारपीट के दो मामले, बिना इजाजत गाड़ी चलाने और मोटर वाहन की चोरी के आरोप भी लगाए गए हैं. वो हत्या के बाद घर से फरार हो गया था, पर पुलिस ने रातभर तलाश के बाद बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब मंगलवार को साढ़े 6 बजे एक ट्यूटर परिवार से मिलने के लिए घर पहुंची. जब वह घर के भीतर नहीं दाखिल हो सकी, तो इसने अरविंद के पिता से संपर्क किया. शुरुआती जांच के दौरान अर्जुन अरविंद के पिता ने कहा कि उन्होंने आरोपी को आखिरी बार काम पर जाने से पहले देखा था.
घटना की जांच कर रहे मिडलसेक्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मैरियन रयान और एक्टन पुलिस प्रमुख डगलस स्टर्नियोलो ने बताया कि घटना मंगलवार की है. पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ का शव पहली मंजिल पर था, जबकि उसकी मां का शव बेसमेंट में मिला.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


