Samay Raina India’s Got Latent Show: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘India’s Got Latent’ Show एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि इस बार किसी भद्दे या फूहड़ जोक की वजह से नहीं। India’s Got Latent के इस बार चर्चा का कारण एक विदेशी छात्र का खुलासा है। शो में तंजानियाई छात्र (Tanzanian student) ने ऐसा खुलासा कर दिया कि भारतीय भड़के उठे। खासकर भारतीय टैक्सपेयर्स तंजानिया (Tanzania) के छात्र के खुलासे से काफी भड़के हुए हैं।

आखिर तंजानियाई छात्र ने ऐसा क्या खुलासा कर दिया कि भारतीय टैक्सपेयर्स भड़क उठे। भारत सरकार ऐसा कौन सा काम कर रही है, जिससे उसके ही नागरिक सरकार के फैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसे विस्तार से जानते हैंः-

दरअसल यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नेहा पटेल नाम की एक X (पहले ट्विटर) यूजर ने समय रैना के शो का एक वीडियो क्लिप शेयर किया। शो में आए तंजानिया के एक छात्र ने बताया कि भारत में पढ़ाई के दौरान उसे भारत सरकार से छात्रवृत्ति (Scholarship) और हर महीने स्टाइपेंड मिलता है। जब उससे पूछा गया कि वह पैसे कैसे कमाता है, तो उसने कथित तौर पर कहा कि सरकार से मिलने वाले इसी वजीफे में से कुछ हिस्सा बचाकर वह तंजानिया में अपनी मां को भेज देता है। फिर क्या था, इसी बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

पोस्ट के सामने आते ही भारतीय करदाताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नेहा पटेल और उनके समर्थन में आए लोगों ने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि एक तरफ भारत के लाखों छात्र IIT, AIIMS और दिल्ली यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की एक-एक सीट और किताबों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो फिर भारतीय टैक्सपेयर्स का पैसा विदेशी छात्रों को क्यों दिया जा रहा है?

नेहा ने अपनी पोस्ट में साफ-साफ लिखा- मैं इनकम टैक्स इसलिए नहीं दे रही, ताकि मेरी मेहनत की कमाई तंजानिया भेज दी जाए. ये कोई शिक्षा कूटनीति नहीं है। ये हर टैक्स देने वाले भारतीय का अपमान है। उन्होंने इसे एक ऐसे परिवार से जोड़ा, जो अपने बच्चों को दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं दे पाता, लेकिन अच्छा बनने के लिए पड़ोसियों के बच्चों पर पैसे लुटाता है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m