देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. यौन उत्पीड़न, बलात्कार और पीड़ितों को डराने-धमकाने के जुर्म में सजा काट रहे रेवन्ना को बेंगलुरु की सेंट्रल जेल के वीआईपी सेक्शन से निकालकर आम कैदियों वाले सामान्य सेल में भेज दिया गया है. जेल में एंड्रॉयड मोबाईल से बात करने के बाद हुआ ये एक्शन हुआ है.
प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा मामला सामने आने के बाद, एक बार फिर ‘VIP’ कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा शुरू हो गई है. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की अचानक छापेमारी के दौरान रेवन्ना फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए.
बेंगलुरु जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल फोन मिला है. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की औचक निरीक्षण के दौरान रेवन्ना फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए. उनकी बैरक से एक ‘एंड्रॉयड’ मोबाइल फोन बरामद हुआ है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में नया मामला दर्ज किया है.
फोन मिलने की खबर के बाद रेवन्ना को करीब 20 अन्य कैदियों के साथ एक सेल में डाल दिया गया है. उन्हें अब अनिवार्य जेल वर्दी पहनने और जेल के पुस्तकालय में काम करने का आदेश दिया गया है.

हसन जिले के होलेनरासीपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस पर 48 वर्षीय घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 से प्रज्वल रेवन्ना ने कई बार उसका रेप किया. वीडियो सामने आने के बाद रेवन्ना जर्मनी चले गए और बाद में JD(S) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया. बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने अगस्त 2025 में प्रज्वल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से वह परप्पना अग्रहारा जेल में बंद हैं.
जेल एवं सुधार विभाग के डीजीपी आलोक कुमार ने बुधवार 12 अगस्त 2026 को बताया कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CBC) की छापेमारी के दौरान रेवन्ना की बैरक से यह मोबाइल बरामद किया गया. हालांकि, छह अगस्त को भी रेवन्ना की बैरक की तलाशी ली थी, लेकिन उस समय वहां कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला था.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


