BJP Government in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 48 घंटे बाद भी हाईवोल्टेज राजनीति ड्रामा जारी है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 5 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग (election Commission) और बीजेपी (BJP) पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के सियासी घमासान के बीच बंगाल में नई बीजेपी सरकार की हलचल तेज हो गई है। बंगाल में नई विधानसभा गठन को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी (EC issues notification for Formation of Bengal Legislative Assembly) कर दिया है। नोटिफिकेशन को राज्यपाल के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही नई सरकार बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। 7 मई को बंगाल विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहे हैं।
चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन के बाद बीजेपी 8 मई को बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस दिन इसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री और बंगाल के पर्यवेक्षक बने अमित शाह कोलकाता जाएंगे। बैठक में बंगाल के नये सीएम के चेहरे पर मुहर लगेगी। वहीं 9 मई को बंगाल की नई सरकार का शपथग्रहण होगा। इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। लिहाजा इसे खास माना जा रहा है।
इधर चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के साथ ही असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी नई विधानसभा के गठन को लेकर भी अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव आयोग की अधिसूचनाओं से प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में विजयी दलों के नेताओं को पिछली राज्य विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार गठन का दावा पेश करने का रास्ता खुल गया है। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है।
बंगाल में कब हो सकता है शपथग्रहण
पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को हो सकता है। इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। लिहाजा इसे खास माना जा रहा हैय़ इससे पहले बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह होगा।
ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार किया
बता दें कि ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद 5 मई को ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा नहीं देने का ऐलान किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा था कि हम चुनाव हारे नहीं हराये गये हैं। टीएमसी की हारने के पीछे CEC मुख्य विलेन है। इस दौरान ममता ने बीजेपी पर 100 वोट चोरी करने और सीआरपीएफ पर खुद के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

