रवि रायकवार, दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव की अटकलों पर विराम लग गया है! चुनाव आयोग ने राज्यसभा और विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। लेकिन इस सूची में एमपी के दतिया का नाम नहीं है, जिसके बाद चुनाव की सभी अटकलों पर फिलहाल पूरी तरह से विराम लग गया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में दोषी करार दिया गया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा सुनाई थी। आपको बता दें कि बीते 2 अप्रैल को एमपी विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी किया था। देर रात रात लगभग साढ़े दस बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे।
ये भी पढ़ें: डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी? BJP प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने घर पहुंचकर की मुलाकात
इसके बाद सचिवालय खोलकर भारती की सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। सीट खाली होने पर उपचुनाव की स्थिति बनी और सियासी चर्चाएं तेज होने लगी। अटकलें लगाई जा रही थी की मई-जून में उपचुनाव हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इन अटकलों पर विराम लग गया है।
ये भी पढ़ें: दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका: युवा नेता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल, उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज


