अजयारविंद नामदेव, शहडोल। सचमुच एमपी अजब है, गजब है और अब तो जुगाड़ू भी है।  शहडोल के पपौंध इलाके से सामने आई तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां बिजली का पोल सड़क किनारे या खेत में नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के घर की छत के बीचों-बीच गाड़ दिया गया है। ऊपर से इसी पोल के सहारे गुजर रही है 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन, यानी जिस छत पर परिवार का रहना-जाना है, उसी के ऊपर मौत का करंट दौड़ रहा है। छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन ले जाने के इस ‘खतरनाक जुगाड़’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर लोग वीडियो देखकर हैरान हैं और तंज कसते हुए कह रहे हैं कि सचमुच एमपी अजब है, गजब है और जुगाड़ू भी है।

READ MORE: इंदौर में डीपी ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल! सील गायब, पाया टूटा मिला, ग्राहक की शिकायत के बाद नाप-तौल विभाग की कार्रवाई, ज्वेलर्स को कारण बताओ नोटिस

जिले के अंतिम छोर पर स्थित पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकन्दी साकेत मोहल्ला में बिजली विभाग का एक अजब-गजब कारनामा सामने आया है। यहाँ जिम्मेदारों ने इंजीनियरिंग और सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक ग्रामीण के घर की पक्की छत के बीचों-बीच बिजली का खंभा गाड़ दिया। 

छत को चीरकर खड़े किए गए इस पोल से 11 हजार वोल्ट (11 KV) की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। घरों के बेहद करीब और सिर के ठीक ऊपर से गुजरती यह मौत की लाइन पूरे मोहल्ले के लिए 24 घंटे का खतरा बन चुकी है। छत पर पैर रखते ही करंट का डर सताने लगता है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी कई लोग इस हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस चुके हैं। हर वक्त किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है और लोग अपने ही आशियाने में खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन ले जाने के इस ‘खतरनाक जुगाड़’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर लोग वीडियो देखकर हैरान हैं और तंज कसते हुए कह रहे हैं कि सचमुच एमपी अजब है, गजब है और जुगाड़ू भी है।

READ MORE: STF निरीक्षक पर दुष्कर्म मामले में नया मोड़: पीड़िता का यू-टर्न, SSP और महिला पुलिस पर लगाया दबाव में FIR दर्ज कराने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के चक्कर काटे गए और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि किसी बड़ी जनहानि या अनहोनी से पहले इस खंभे व हाईटेंशन लाइन को तुरंत सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट किया जाए। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m