मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां बिजली दफ्तर में एक पुरुष कर्मचारी द्वारा महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और ग्रामीणों के भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिजली विभाग के 5 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: Online Loan दिलाने का झांसा देकर युवक से ठगी, मैनेजर बताकर जालसाज ने ऐंठे लाखों रुपए

कुर्सी से महिलाओं को बेरहमी से पीटा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बिजली दफ्तर का एक कर्मचारी वहां मौजूद महिलाओं पर लोहे की कुर्सी से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। वीडियो में कर्मचारी महिलाओं को बेरहमी से पीटते और उनके साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं, जिसका वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।

ये भी पढ़ें: रिश्ते तार-तार: 60 वर्षीय दादा ने 12 साल की पोती से की गंदी हरकत, अश्लील वीडियो दिखाकर… बच्ची ने मां को बताई पूरी आपबीती   

2 जून की है घटना, ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन

मारपीट की यह पूरी घटना 2 जून को टीकमगढ़ जिले के जतारा बिजली दफ्तर में हुई थी। ग्रामीण किसी समस्या को लेकर दफ्तर पहुंचे थे, जहां विवाद बढ़ गया। इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वायरल वीडियो को मुख्य साक्ष्य मानते हुए जतारा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और 5 आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m