कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के दादा पर अपनी ही 12 साल की पोती से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दादा पिछले 4 महीने से बच्ची का शोषण कर रहा था। स्कूल की छुट्टियों में जब बच्ची सूरत में अपनी मां के पास पहुंची, तब जाकर इस घिनौने कृत्य का खुलासा हुआ।
READ MORE: भाजपा नेत्री संगीता रजक की मौत मामले में बड़ा खुलासाः हड़बड़ाहट में अपनी ही रिवॉल्वर से चली थी गोली
दरअसल बच्ची की मां सूरत में एस्ट्रोलॉजर हैं। 2012 में उनकी शादी ग्वालियर के एक व्यापारी से हुई थी। 2023 में तलाक के बाद कोर्ट ने बेटी की कस्टडी पिता को दी थी, इसलिए 12 साल की बच्ची ग्वालियर में दादा-दादी के साथ रह रही थी। मार्च में गर्मी की छुट्टियों के दौरान मां ग्वालियर आई और बेटी को अपने साथ सूरत ले गई। सूरत में तीन दिन बाद बच्ची ने रोते हुए मां को पूरी आपबीती बताई। पीड़िता का आरोप है कि दादा शराब पीकर उसे नींद से जगाते थे, जबरन गोद में बैठाते थे और अश्लील हरकतें करते थे।
READ MORE: एयरफोर्स जवान के घर फायरिंग: इंस्टाग्राम लाइव में खुली चुनौती,आरोपी बोला- ‘ट्रैक करे पुलिस, इस बार खाकी पर होगी फायरिंग’
इतना ही नहीं,दादा उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी,बेटी की आपबीती सुनकर मां तुरंत सूरत पुलिस के पास पहुंची। सूरत पुलिस ने जीरो पर FIR दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेज दी। ग्वालियर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी दादा की तलाश के साथ ही बच्ची का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

