चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना एक रिक्शा चालक को इतना महंगा पड़ा कि उसकी मौत हो गई। गुस्साए हाथी ने शख्स को सूंड से उठाकर पटक दिया और पैर से रौंद दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें: शिवराज मामा की फ्लाइंग किस, भीड़ से कहा- ‘आई लव यू टू’, गुनगुनाया गाना, चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री का दिलचस्प अंदाज

चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले के मुताबिक, शहर में महावत हाथी लेकर घूम रहा था और उसके साथ में कई लोग भी थे जो आसपास की दुकानों पर चंदा ले रहे थे। तभी 48 वर्षीय विजय होलकर नामक ऑटो चालक हाथी के पास में गुड़ खिलाने के लिए पहुंच गया। उसने हाथी के मुंह में गुड़ खिलाने के बजाय थैली ऊपर पकड़ा दिया। 

यह भी पढ़ें: Datia By-election 2026: घर-घर पहुंचने लगे प्रत्याशी, आजाद समाज पार्टी की एंट्री से त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, जानिए किसने क्या कहा 

हाथी ने अपनी सूंड से विजय को दूर धक्का दे दिया जिससे वह दूर जाकर गिर गया। तभी हाथी उसके नजदीक पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। आसपास खड़े हुए महावतों ने फौरन उसे उठाया और अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m