नरेश शर्मा, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के दो गांवों में हाथियों का आतंक देखने को मिला है। रविवार देर रात हाथियों ने ना सिर्फ मकान और झोपड़ी को तोड़ा बल्कि आम की फसल को नष्ट कर अनाज को भी चट कर दिया, जिससे ग्रामीणों मे डर का माहौल है।
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, लेलूंगा और कापु इलाके में पिछले दो दिनों से हाथियों का एक दल जमकर उत्पात मचा रहा है। बीती रात तो हद ही हो गई जब हाथियों ने पांच मकान के साथ-साथ एक झोपड़ी को तहस नहस कर दिया।

फसल को नष्ट कर चावल किया चट
इतना ही नहीं एक बगीचे की बाउंड्री भी तोड़कर आम की फसल को नष्ट कर दिया और घर में रखे चावल के बोरो से चावल को भी चट कर दिया। ऐसे में ग्रामीण अब डर के साए में जीने को मजबूर है।

एक दर्जन गांवों में वन विभाग का अलर्ट
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वन विभाग ने एक दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया है। हालात ये हैं कि लोग देर रात तक जागकर अपने जानमाल के नुकसान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

