टेक इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े दिग्गजों एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच लंबे समय से चल रहा ‘हाई-प्रोफाइल’ कानूनी केस अब खत्म हो गया है. अमेरिका की एक फेडरल कोर्ट ने एलन मस्क को बड़ा झटका देते हुए  सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाया है. अमेरिकी कोर्ट ने  OpenAI के खिलाफ दायर किए गए उनके हाई-प्रोफाइल मुकदमे को खारिज कर दिया है.

OpenAI ने मस्क के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि AI सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मस्क की नाराजगी बढ़ी है. कंपनी के वकील विलियम सैविट ने कहा, “मस्क कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं, लेकिन AI में नहीं है.”

दुनिया की सबसे चर्चित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों में शामिल OpenAI के खिलाफ दायर हाई-प्रोफाइल मुकदमे में अरबपति कारोबारी एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है. कैलिफोर्निया की एक जूरी ने सोमवार को मस्क के दावों को खारिज करते हुए फैसला OpenAI के पक्ष में सुनाया.

अदालत की ज्यूरी (Jury) ने सर्वसम्मति से सैम ऑल्टमैन की कंपनी को निर्दोष माना और एलन मस्क के उन सभी दावों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कंपनी पर अपने मूल रास्ते से भटकने का आरोप लगाया था. कोर्ट ने मस्क के केस को खारिज करते हुए कहा कि मस्क ने यह मुकदमा दायर करने में बहुत देर कर दी.

ओकलैंड की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में जूरी ने सर्वसम्मति से माना कि मस्क ने यह मुकदमा काफी देर से दायर किया था. इसके साथ ही जूरी ने उनके उस आरोप को भी स्वीकार नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि OpenAI ने मानवता के हित में AI विकसित करने के अपने मूल उद्देश्य को छोड़कर कॉरपोरेट मुनाफे को प्राथमिकता दे दी है.

9 सदस्यीय जूरी ने में शामिल फेडरल जज इवोन गोंजालेज रोजर्स ने भी इस फैसले को स्वीकार करते हुए मस्क के दावों को तुरंत खारिज कर दिया. मस्क की ओर से पेश वकील स्टीवन मोलो ने अदालत में कहा कि OpenAI अब गैर-लाभकारी संस्था के मूल विचार से भटक चुकी है और निवेशकों तथा अंदरूनी लोगों के फायदे के लिए काम कर रही है.

मस्क ने मुकदमे में माइक्रोसॉफ्ट पर भी निशाना साधते हुए कहा कि OpenAI का सबसे बड़ा निवेशक होने के नाते उसे इस बदलाव की जानकारी थी. अदालत में यह भी खुलासा हुआ कि माइक्रोसॉफ्ट OpenAI में 100 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुका है.

एलन मस्क ने साल 2024 में OpenAI, CEO सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. मस्क का आरोप था कि OpenAI ने शुरुआत में मानवता के फायदे के लिए काम करने का वादा किया था, लेकिन बाद में कंपनी मुनाफा कमाने वाली संस्था बन गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m