हर्षराज गुप्ता, खरगोन। खरगोन से लेकर मुंबई और दिल्ली तक… एक ऐसी फरारी और चेस की कहानी, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे! जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की ठिबगाँव शाखा से पूरे 41 लाख 58 हजार रुपये का गबन करके फरार हुई महिला कैशियर ऋतु गोयल आखिरकार खरगोन पुलिस के शिकंजे में आ ही गई। लेकिन उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जो किया, वो किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है!

READ MORE: टेंट व्यवसायी ससुर ने बहू को बेरहमी से पीटा: पति और जेठ ने भी दिया साथ, पोता बोला- दादा का चरित्र ठीक नहीं 

25 मई को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला अपने ससुराल मुंबई भाग गई। घरवालों को झूठ बोला कि बैंक से छुट्टी मिली है, और फिर गबन के पैसों से पूरे परिवार को हवाई जहाज में बिठाकर दिल्ली ले गई! पुलिस परेशान न करे, इसलिए सबके मोबाइल भी बंद करवा दिए। जब खरगोन की जैतापुर पुलिस सुराग ढूंढते हुए दिल्ली के रोहिणी इलाके में पहुँची, तो आरोपी को भनक न लगे, इसलिए पुलिस जवानों ने ‘बहुरूपिया’ रूप धारण कर लिया!

READ MORE: MP ATS की बड़ी कार्रवाई: बिहार के मधुबनी से आतंकी मॉड्यूल का लीडर इजहार उल हक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पहुंच रही टीम

पुलिस की इस घेराबंदी को भांपकर आरोपी महिला दिल्ली से इंदौर की तरफ भागी, लेकिन खरगोन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसने घुटने टेक दिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 1 लाख 49 हजार रुपये कैश, 3 मोबाइल फोन और बैंक आईडी जब्त कर ली है। सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा! शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि गबन की गई इतनी बड़ी रकम उसने ऑनलाइन गेम में हार दी है! फिलहाल कोर्ट से रिमांड लेकर पुलिस बाकी आरोपियों और रकम की तलाश में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m