प्रदीप मालवीय/उज्जैन,महिदपुर। उज्जैन के महिदपुर तहसील के बड़े टेंट व्यवसायी बाबू भाई मुल्तानी की पुत्र वधू ने अपने पति, जेठ व ससुर के खिलाफ लगातार मारपीट करने व घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाना राघवी में शिकायत दर्ज कराई है। घटना पांच दिन पहले की बताई जा रही है। मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होते ही जगोटी सहित क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
READ MORE: खाकी दागदार: लटेरी में युवक को पीटने वाले दो आरक्षक सस्पेंड, दर्ज हुई FIR, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
फरियादी रूखसाना बी पति फिरोज मुल्तानी ने मीडिया को बताया कि उनके साथ मारपीट का सिलसिला तीन साल से चल रहा है। पांच दिन पहले मेरे कमरे में आकर ससुर बाबू पिता एहमद, जेठ रफीक पिता बाबू व पति फिरोज ने कुंए पर व घर से बाहर जाने को लेकर लकड़ी व नल की छड़ी से मारपीट की। बीच बचाव करने आए पुत्र रेहान व बेटी फिजा को भी पीटा गया। फरियादी के पुत्र रेहान ने बताया कि उनके दादाजी का चरित्र ठीक नहीं है उनका आचरण व व्यवहार महिलाओं के प्रति अमर्यादित रहता है। उनके गलत आचरण को लेकर घर में लंबे समय से विवाद होते रहे हैं।
READ MORE: टेलीग्राम ऐप के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा: निजी कंपनी के कर्मचारी से 23 लाख 84 हजार की साइबर ठगी, शुरुआती मुनाफा दिखाकर बढ़ाया भरोसा, फिर ऐंठी रकम
उसने बताया कि दो साल पहले मेरी मां की इतनी पिटाई की गई थी कि उसके हाथों में फैक्चर हो गया था। तब समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा समझौता कर मामला दबा दिया था। फरियादी रूकसाना व उसके बच्चों ने बताया कि पांच दिन पहले निर्मम ढंग से मारपीट की जानकारी सुसनेर निवासी भाई शाहरूख को दी गई। तब उसने आकर थाना राघवी में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
READ MORE: हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश: MBA छात्रा की हालत गंभीर, वारदात से मचा हड़कंप
थाना राघवी में फरियादी की रिपोर्ट पर ससुर बाबू मुल्तानी पिता एहमद व पति फिरोज पिता बाबू के खिलाफ बीएन एस धारा 115(2) 296 351(3)3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है । जांच अधिकारी ने बताया कि फरियादी का मेडिकल कराया गया है व मौके का मुआयना कर कार्रवाई की जा रही है । फरियादी रूख़साना बी व उसके भाई व बेटे बेटी जिला पुलिस अधीक्षक व आईं जी से मिलकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं व खुलेआम घुम रहे आरोपियों द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकियों को लेकर हस्तक्षेप का आग्रह कर रहे है।

