आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एपीएस यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एमबीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। 

READ MORE: स्वच्छ इंदौर या सुरक्षित इंदौर? महिला की गुहार के बाद मचा हड़कंप, CM तक पहुंची शिकायत, कलेक्टर ने सील की शराब दुकान

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एमबीए की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को गंभीर अवस्था में रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

READ MORE: बीना-ग्वालियर पैसेंजर में 16 लाख के गहने पार: शातिर चोरों ने चलती ट्रेन में काटा ट्रॉली बैग, 10 सदस्यीय टीम जांच में जुटी

फिलहाल छात्रा द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और छात्रा के आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। छात्रा के स्वस्थ होने के बाद उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे, जिससे घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m