Punjab Desk, जालंधर: पंजाब के मुलाजिमों के लिए दीवाली से पहले राहतभरी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशन में राज्य सरकार चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों को आगामी दीवाली का त्यौहार मनाने में आर्थिक मदद करने जा रही है इसके लिए 10,000 रुपए का ब्याज मुक्त त्योहारी एडवांस देगी. इससे कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी.

इसकी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने मिडिया को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान इस पहल के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है. उन्होंने कहा कि यह अग्रिम राज्य के लगभग 34,604 ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा. जानकारी मिली है कि यदि प्रत्येक पात्र कर्मचारी अग्रिम राशि लेने का विकल्प चुनता है, तो राज्य पर कुल संभावित खर्च 34.60 करोड़ रुपए होगा.

कटौती होगी दिसंबर महीने से

जानकारी मिली है कि 8 नवम्बर को दीवाली के त्योहार से पहले यह अग्रिम सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को 6 नवम्बर, 2026 तक खजाने से राशि निकलवाने की अनुमति दी गई है. इसके बाद इस अग्रिम राशि की वसूली 5 समान मासिक किस्तों में की जाएगी. इसकी कटौती कर्मचारियों के दिसम्बर 2026 के वेतन से शुरू होगी.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H