राकेश चतुर्वेदी, नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्यप्रदेश इकाई ने नीमच में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी फायरिंग के बीच 1,349.918 किलोग्राम डोडाचूरा और 6.580 किलोग्राम अफीम जब्त की है। कार्रवाई 6 जुलाई की देर रात मालखेड़ा फांटा के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
READ MORE: चरित्र शंका में पति बना हैवान: पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, ऐसी जगह छिपाया शव देखकर पुलिस के भी उड़े होश
सीबीएन टीम ने सफेद रंग की इसुजु डी-मैक्स पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने फायरिंग करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी और फरार होने लगे। आत्मरक्षा में सीबीएन टीम ने वाहन के टायर पर जवाबी कार्रवाई की, जिससे टायर पंचर हो गया। इसके बावजूद तस्कर करीब 8 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाते रहे।
READ MORE: रीवा में 10 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त; नागपुर-मुंबई तक नेटवर्क, मऊगंज फैक्ट्री का हो चुका है भंडाफोड़
आखिरकार ग्राम दुदारसी स्थित बालाजी रेस्टोरेंट के सामने वाहन छोड़कर दोनों आरोपी पिस्टल से फायरिंग करते हुए भाग निकले। वाहन की तलाशी में 64 कट्टों में भरा 1,349.918 किलोग्राम डोडाचूरा, 6.580 किलोग्राम अफीम, एक .315 बोर स्पोर्टिंग राइफल, दो जिंदा कारतूस और पांच खाली खोखे बरामद हुए। सीबीएन ने मादक पदार्थ, हथियार और वाहन को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

