रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश केधारजिले के राजगढ़ नगर के भानगढ़ रोड़ स्थित शंकरपुरा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहाँ एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी का शव बिस्तर पेटी में डाल दिया और ऊपर बिस्तर लगाकर सो गया। राजगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को राउंडअप कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
READ MORE: नशेड़ियों की दबंगई: घर के बाहर हंगामा करने से रोकना युवक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर तोड़े कार के कांच
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को राजगढ़ के शंकरपुरा क्षेत्र से स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना मिली थी कि एक महिला सुबह से लापता है और पति परिवारवालो को संतोषजनक जवाब नही दे रहा है। सूचना पर पुलिस शंकरपुरा निवासी कमलेश खराड़ी के घर पहुंची। यहां आरोपी बिस्तर पर सोया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तथा महिला की खोजबीन शुरू की। पुलिस को शंका होने पर बिस्तर पेटी को खोलकर देखा तो महिला हिना खराड़ी उम्र 35 साल का शव बिस्तर पेटी में पड़ा था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेते हुए मृतिका के शव को पीएम हेतु सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर भिजवाया हैं।
READ MORE: जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा: पेट्रोल की बोतल लेकर कंट्रोल रूम पहुंची महिला, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आरोपी कमलेश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया की चरित्र शंका को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद चलता था। कल सोमवार रात्रि में उसका पत्नी से विवाद हुआ था। उसने शराब के नशे में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों की 3 लड़कियां व एक लड़का हैं। विवाद के चलते बच्चे सामने अपनी बुआ के यहां सोने चले गए थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

