परवेज खान, शिवपुरी। मंगलवार को पुलिस जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने पति के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। महिला के हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी और वह आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और काफी देर तक समझाइश देकर उसे शांत कराया।
READ MORE: बर्थडे का जश्न बना मौत की वजह: जन्मदिन मना कर लौट रहे 5 लोगों की गई जान, NH-30 पर कार का एक्सीडेंट
ससुराल पक्ष से तंग महिला ने आरोप लगाया कि एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिए हैं और उन्हें लौटाने से इनकार कर रहा है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके अलावा महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसके पति को मकान से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।
READ MORE: इंदौर मर्डर: घायल शानू की इलाज के दौरान मौत, धीरे बात करो’ कहने पर आरिफ ने मारा था चाकू, बढ़ेगी धारा
उनका कहना है कि जिस मकान में वे रह रहे हैं, वहां इस्तेमाल होने वाले कॉमन शौचालय पर भी ताला लगा दिया गया है, जिससे उन्हें परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने महिला को समझाइश देकर शांत कराया और उसकी शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

