आशुतोष द्विवेदी, Rewa. विंध्य में नशे के कारोबार पर रीवा पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। मऊगंज में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा होने के कुछ ही घंटों बाद रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ो रुपये के ड्रग्स जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जब्त की गई ड्रग्स की खेप महाराष्ट्र के नागपुर और मुंबई भेजी जानी थी। पुलिस को इस मामले में अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें: रात 2 बजे जाली काट 40 फीट नीचे उतरे एकलव्य स्कूल के 6 छात्र; शराब ढूंढने हाईवे पहुंचे, पिटाई और रैगिंग से थे परेशान
सोनबरसा गांव में आधी रात को दबिश, उड़े होश
यह पूरी कार्रवाई गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर पुलिस टीम ने सोनबरसा गांव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है। जब्त ड्रग्स को बाहर भेजने की तैयारी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई इस एमडी ड्रग्स की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है और उसे महाराष्ट्र भेजने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
मुंबई-नागपुर से जुड़े हैं तार, बड़े चेहरों बेनकाब होने की उम्मीद
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एमडी ड्रग्स की सप्लाई मुंबई और नागपुर तक की जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई जाती थी, किन राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला हुआ है और इस पूरे रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फंडिंग और सप्लाई चेन की भी गहन जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: ‘मौत के साए’ में पढ़ने को मजबूर मासूम: पिछले साल फैला था करंट, जर्जर स्कूल के खौफ से आधे बच्चों ने बनाई दूरी
अभी कई और गिरफ्तारियां होना बाकी!
रीवा पुलिस के मुताबिक, नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान रुकने वाला नहीं है। यह विंध्य के इतिहास की सबसे बड़ी रिकवरी है। पुलिस को इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग और नाम हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और बड़े तस्करों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

