अमृतसर। अमृतसर से बड़ी खबर सामने आईं है, जिसमें पुलिस ने एक कुख्यात का एनकाउंटर किया है। इस एनकाउंटर के दौरान जेल से आए बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी की मौत हो गई। यह घटना तब घटी जब पुलिस ने हरजिंदर सिंह और उसके साथी को नाके पर रुकने के लिए कहा था। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई जिसमें घायल हरजिंदर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। टारगेट में था कोई बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हरजिंदर सिंह टारगेट किलिंग को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है और उसके पास गैर-कानूनी हथियार भी मौजूद हैं। वह कई अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है।

कई लोगों की हत्या का आगे भी प्लान था, जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी।
- धामी जी से धन का हिसाब लिया जाएगा कि… गणेश गोदियाल का तीखा हमला, अमित शाह के दौरे को लेकर पूछा तीखा सवाल
- कैमूर में महिला चला रही थी हेरोइन तस्करी का धंधा, पुलिस ने 1.25 लाख कैश और हेरोइन के साथ दबोचा
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा प्रस्ताव किया पारित
- हड़ताल में शामिल 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
- सहकारिता और लोकतंत्र एक-दूसरे के पूरक, समितियों की पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी : संभागायुक्त

