मुंबई में कमर्शियल वाहनों से आने-जाने वालों के लिए आज से टोल महंगा हो गया है. मुंबई के 5 मुख्य एंट्री पॉइंट्स पर 1 अक्टूबर से कमर्शियल वाहनों के लिए टोल दरों में 20% तक की बढ़ोतरी की गई है. 1 अक्तूबर से पांच एंट्री पॉइंट पर बस, ट्रक, भारी मोटर वाहन और मिनी बस समेत कुछ कमर्शियल वाहनों के लिए नई टोल दरें लागू हो गई हैं. मिनी बस और हल्के कमर्शियल वाहन अब 90 रुपये, ट्रक और बस 180 रुपये, जबकि भारी वाहनों को 225 रुपये प्रति ट्रिप देना होगा.

हालांकि कार, एसयूवी, टैक्सी और ऑटो जैसे वाहनों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. प्राइवेट कारों, हल्के मोटर वाहनों, स्कूल बसों और राज्य परिवहन की बसों को पहले की तरह ही टोल टैक्स से पूरी तरह छूट मिलती रहेगी.

मुंबई में प्रवेश करने वाले कमर्शियल वाहन चालकों के लिए 1 अक्टूबर से टोल की नई दरें लागू हो गई हैं. महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) ने शहर के पांच एंट्री पॉइंट्स पर टोल शुल्क में बढ़ोतरी की है. वहीं निजी कारों समेत कुछ हल्के वाहनों को पहले से मिली टोल छूट जारी रहेगी.

नया टोल रेट मुंबई में एंट्री करने वाले पांच प्रमुख नाकों पर प्रभावी हुआ है. इनमें वाशी, मुलुंड LBS मार्ग, मुलुंड ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, ऐरोली ब्रिज और दहिसर शामिल हैं.

नई दरों के तहत अलग-अलग वाहन श्रेणियों के लिए 15 से 35 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा जिसमें मिनी बस, हल्के कमर्शियल वाहन, ट्रक, बस और भारी वाहनों पर लागू है. अर्थात दूसरे शब्दों में बात किया जाए तो मिनी बस और लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए टोल 75 रुपये से बढ़कर 90 रुपये हो गया है.

उसी तरह ट्रक और बस का शुल्क 150 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये और भारी मोटर वाहनों का टोल 190 रुपये से बढ़कर 225 रुपये हो गया है.

लेकिन प्राइवेट कारों, हल्के मोटर वाहनों, स्कूल बसों और राज्य परिवहन की बसों को पहले की तरह ही टोल टैक्स से पूरी तरह छूट मिलती रहेगी. जिससे आम कार चालकों को किसी तरह का अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं उठाना पड़ेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m