सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने डबरा के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लिधौरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत के सहायक सचिव सोनू शर्मा को 5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अजय कुशवाहा पुत्र कैलाश कुशवाहा से रिश्वत की मांग की थी। 

आवेदक अजय कुशवाह ने 31 जुलाई को ग्वालियर EOW SP से इसकी शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद EOW ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी के हाथ को घुलवाया गया तो पानी का कलर गुलाबी हो गया इस कार्यवाही के बाद डबरा पिछोर क्षेत्र में हड़कंप मच गया

जानकारी के अनुसार, ग्राम लिधौरा निवासी अजय कुशवाह से सहायक सचिव सोनू शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ दिलाने के एवज में 5,000 की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ग्वालियर से की। शिकायत का सत्यापन होने के बाद EOW की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी सहायक सचिव को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में EOW के डीएसपी शैलेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में करीब 16 सदस्य अधिकारी टीम ने कार्यवाही की अंजाम दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m