Business Desk: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने उमंग ऐप पर अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया है। अब PF खाताधारक Aadhaar-based Face Authentication के जरिए मोबाइल से ही अपना Universal Account Number यानी UAN जनरेट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकेंगे। इसका मकसद EPFO की सेवाओं को आसान बनाना और फिजिकल या मैनुअल वेरिफिकेशन की जरूरत कम करना है।

UMANG App से सीधे मिलेगा UAN

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोशल प्लेटफॉर्म मीडिया एक्स पर इस सुविधा की जानकारी दी है। अब सब्सक्राइबर्स UMANG ऐप के जरिए सीधे UAN अलॉटमेंट, एक्टिवेशन और ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं। यूएएन एक्टिवेट के बाद कर्मचारी ईपीएफ बैलेंस चेक करें, पासबुक डाउनलोड करें, क्लेम स्टेटस देखें और केवाईसी विवरण अपडेट करें जैसे कि सुविधा का उपयोग घर बैठे कर भुगतान के लिए किया जाए।

नया UAN Generate और Activate कैसे करें?

पहली बार EPF सिस्टम से जुड़ने वाले कर्मचारियों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी है। नया UAN बनाने के लिए Valid Aadhaar Number, Aadhaar-linked Mobile Number और Aadhaar Face RD App जरूरी होगा।

सबसे पहले UMANG App खोलकर UAN Allotment and Activation विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके Aadhaar Validation के लिए Consent देना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। सिस्टम यह भी चेक करेगा कि आधार से पहले कोई UAN जुड़ा हुआ है या नहीं।

अगर पुराना UAN नहीं मिलता है तो कर्मचारी को Face Authentication के लिए भेजा जाएगा। Consent देने के बाद Aadhaar Face RD App के जरिए चेहरे का Scan होगा। Verification सफल होने पर नया UAN Generate हो जाएगा और इसकी जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी।

पुराने UAN को भी मोबाइल से करें Activate

जिन कर्मचारियों का UAN पहले से बना हुआ है, लेकिन अभी तक Activate नहीं हुआ है, वे भी UMANG App से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए UAN, Aadhaar Number और Mobile Number दर्ज करके Consent देना होगा। OTP Verification के बाद UIDAI के जरिए Face Authentication पूरा किया जाएगा।

Verification सफल होने पर UAN Activate हो जाएगा। कर्मचारी को SMS के जरिए UAN और Temporary Password मिलेगा। इसके साथ EPFO Database में कर्मचारी की Verified Photo और Address Details भी अपने आप अपडेट हो जाएंगी।

पहले से एक्टिव UAN के लिए भी Face Authentication

जिन सदस्यों का UAN पहले से एक्टिव है, उनके लिए भी Face Authentication of Already Activated UANs विकल्प दिया गया है। इसमें सदस्य Consent देकर Face Authentication पूरा कर सकता है। UIDAI सिस्टम पहचान Verify करने के बाद Aadhaar और UAN से जुड़ी संबंधित जानकारी हासिल करेगा।

Verified Details का इस्तेमाल EPFO Records को अपडेट करने के लिए किया जाएगा। इससे अलग से Authentication कराने की जरूरत कम होगी और प्रक्रिया पूरी तरह Digital Self-Service मॉडल पर हो जाएगी।

Face Authentication Fail हो तो क्या करें?

UAN Activation या Authentication के दौरान तकनीकी दिक्कत भी आ सकती है। गलत Aadhaar या Mobile Number दर्ज होने, OTP नहीं आने, Face Authentication Fail होने या पहले से UAN मौजूद होने जैसी स्थिति में यूजर दोबारा अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है।

OTP दोबारा मंगाने या Face Scan फिर से करने का विकल्प भी आजमाया जा सकता है। इसके बाद भी समस्या बनी रहती है तो EPFO Helpdesk या Support Team से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

क्या है Aadhaar Face RD App?

Aadhaar Face RD UIDAI की Face Authentication Technology पर आधारित आधिकारिक ऐप है। इसके जरिए पहचान सत्यापित करने के लिए किसी अलग Biometric Device जैसे Fingerprint या Iris Scanner की जरूरत नहीं होती।

यह स्मार्टफोन के Front Camera से चेहरे का Live Scan करता है और UIDAI के रिकॉर्ड से उसका मिलान करके पहचान की पुष्टि करता है। इसी तकनीक का इस्तेमाल अब UMANG App के जरिए EPFO की UAN से जुड़ी सेवाओं में किया जा रहा है।

UMANG App पर EPFO की सेवाएं हुईं आसान

UMANG App को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय यानी MeitY और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस विभाग यानी NeGD ने विकसित किया है। यह एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराता है।

EPFO की नई Face Authentication सुविधा के बाद UAN Generate, Activation और Authentication जैसे जरूरी काम मोबाइल से किए जा सकेंगे। इससे कर्मचारियों को कार्यालय जाने, कागजी प्रक्रिया और मैनुअल Verification पर निर्भरता कम होगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H