कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। राजीव गांधी प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डिप्लोमा फार्मेसी की परीक्षा का पेपर लीक करने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेपर बेचने में शामिल तीन आरोपी पकड़ा गया, जबकि एक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह लोग एक से डेढ़ हजार रुपए में परीक्षा शुरु होने से करीब 30 घंटा पहले पेपर को सोशल मीडिया के जरिए बेच रहे थे। फिलहाल पुलिस में तीनों आरोपियों के गिरफ्तार कर फरार एक अन्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

यहां रेत माफिया बेखौफ: रेत लोड वाहन ने सो रहे चौकीदार को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

परीक्षा शुरू नहीं हुई और परीक्षार्थियों के पास पेपर

दरअसल दरअसल ग्वालियर की झांसी रोड थाना क्षेत्र के आरएनएस इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी, सिथौली में 6 अप्रैल को डिप्लोमा फार्मेसी की हॉस्पिटल एंड क्लीनिकल फार्मेसी की परीक्षा थी। परीक्षा शुरु होने से पहले सेंटर पर पेपर लीक होने का हल्ला मच गया। जिसकी शिकायत भूपेन्द्र सिंह कुशवाह निवासी खल्लासीपुरा ने पुलिस से की थी। भूपेंद्र ने बताया था कि वह आरएनएस कॉलेज में केंद्राध्यक्ष हैं। परीक्षा शुरु होने से पहले आरजीपीवी भोपाल में पदस्थ परीक्षा नियंत्रक योगेन्द्र राठौर को जितेन्द्र मिश्रा ने वीडियो भेज कर बताया कि परीक्षा शुरू नहीं हुई और केंद्र के बाहर मौजूद परीक्षार्थियों के पास पेपर है।

चौथे वर्ष का छात्र अंकेश धाकड़ पेपर बेच रहा था। पेपर लीक करने में पुलिस ने अंकेश को राउंडअप किया तो उसने बताया की पेपर लीक करने और बेचने में जीतेश कुशवाह, अरविंद धाकड़ सहित एक अन्य साथी भी शामिल है। पुलिस ने जीतेश कुशवाह, अरविंद धाकड़ को दबोच लिया। आरोपी ने खुलासा किया की उन्होंने 10 हजार में पेपर खरीदा और पेपर व्हाटसएप के जरिए मिला था। पेपर खरीदने में खपाया पैसा वसूलने के लिए वह पेपर बेच रहा था। पुलिस का कहना है फरार आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरे रैकेट का खुलासा होगा।

थाली से शुरू हुआ झगड़ा, सब्बल पर खत्म हुई जिंदगीः बड़े भाई को छोटे ने उतारा मौत के घाट

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m