शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में एक बड़े मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है। शराब दुकान दिलवाने के एवज में 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेने के आरोपों से घिरे आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा को आखिरकार निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई वाणिज्य कर विभाग द्वारा की गई है।

3 दिन पहले ओएसडी पद से हटाए गए थे

खास बात यह है कि इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद, घटना से महज तीन दिन पहले ही आबकारी अधिकारी दीपम रायचुरा को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री के OSD के पद से हटा दिया गया था। मीडिया में शराब ठेकों से जुड़ी अनियमितताओं और रिश्वत के गंभीर आरोप सामने आने के बाद शासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

उल्लेखनीय है कि इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि जिस अवधि का यह पूरा मामला है, उस दौरान दीपम रायचुरा भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के रूप में पदस्थ थे और उस वक्त वे ओएसडी के पद पर नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप अब आबकारी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m