शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस से जुड़ी हुई बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से आई है। 10 से ज्यादा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की छुट्टी होगी। परफॉर्मेंस रिपोर्ट समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस एक्शन की तैयारी में है। कोई दिग्गज नेता जिनको सीधे राहुल गांधी ने जिला अध्यक्ष बनाया था उनकी रिपोर्ट काफी खराब है।
डेंजर जोन और खराब रिपोर्ट वाले जिला अध्यक्ष
प्रदेश के डिंडोरी जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम, सतना ग्रामीण सिद्धार्थ कुशवाह, मंडला अशोक मर्सकोले डेंजर जोन में है। इसी तरह ग्वालियर ग्रामीण, रतलाम शहर,मंदसौर, अनूपपुर, दतिया, रीवा ग्रामीण,मऊगंज,आगर मालवा जिला अध्यक्ष की रिपोर्ट खराब है। कुछ खराब परफॉर्मेंस वाले जिलाध्यक्ष जातिगत समीकरण के कारण बच सकते हैं। 4 दिन की समीक्षा और वन टू वन चर्चा करने के बाद परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार है। 8 महीने पहले संगठन सृजन के तहत अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी।जिलाध्यक्षों की समीक्षा के लिए AICC से वामसी चंद रेड्डी को भेजा गया था। डिंडोरी ओंकार सिंह मरकाम, रतलाम ग्रामीण सिद्धार्थ कुशवाहा ने अपने कामकाज की कनेक्ट सेंटर को रिपोर्ट तक नहीं भेजी है।
वन-टू-वन के दौरान जिलाध्यक्ष से ये पूछे गए थे सवाल
संगठन में जिला स्तर से लेकर, ब्लॉक, मंडलम, पंचायत और वार्ड समिति का गठन कितना हुआ?
एआईसीसी और पीसीसी के कार्यक्रमों का कितना क्रियान्वयन हुआ?
जिले में दौरा कार्यक्रम कितने किए,कार्यक्रम किस स्तर के हुए ?
कितनी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिला कार्यकारिणी की बैठक कितनी बार हुई
स्थानीय जन समस्याओं और राष्ट्रीय प्रादेशिक मुद्दों पर कितने धरना प्रदर्शन किए ?
कार्यक्रमों की कनेक्ट सेंटर को रिपोर्टिंग कितनी गंभीरता से की?
जिला कार्यालय किराए का या फिर कांग्रेस पार्टी की संपत्ति पर बना हुआ

