राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। BJP ने अनुशासनहीनता के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित किए गए नेता कुलदीप रघुवंशी को संगठन में न सिर्फ वापस ले लिया है, बल्कि भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल,  31 मार्च 2023 को इटारसी में एक मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसमें कुलदीप रघुवंशी पर तत्कालीन जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। नियमानुसार उनका यह निष्कासन वर्ष 2029 तक प्रभावी रहना था। लेकिन सिर्फ 3 साल बाद ही उनके निष्कासन खत्म होने से पहले ही भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बना दिया गया।

बिना बहाली के वापसी पर खड़े हुए सवाल

ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जिस नेता का निष्कासन साल 2029 तक खत्म होना था, उसकी पार्टी में बिना किसी आधिकारिक बहाली प्रक्रिया या समय सीमा पूरी किए सीधे इतनी बड़ी पद पर वापसी कैसे हो गई?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m